मध्यप्रदेश, पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार, निलंबन और बहाली का खेल
पद से पृथक कर पुनः पदस्थ कर भ्रष्टाचार की खुली छूट देने का अद्भुत अकल्पनीय नरसिंहपुर जिले के जनप्रतिनिधि और नौकरशाहों का भयानक खेल
पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार को किस प्रकार संरक्षण दिया जाता है उसका सबसे अच्छा उदाहरण नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत मुंगवानी है जहां पर विगत 2 माह से एक सचिव द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेशों की खुल्लम-खुल्ला अवहैलना कर रहा है स्थानांतरण के बाद भी चार्ज और रिकॉर्ड न देना, क्या सोच रहा है ,?उच्च अधिकारी भी तमाशबीन बनकर ग्राम पंचायत को डुबोने में लगे हैं, क्योंकि ग्राम पंचायत में जिस प्रकार भ्रष्टाचार हुआ है स्थानीय लोगों ने बताया कि तत्कालीन सचिव अपने परिवार के लोगों को ही वेंडर बना कर भुगतान करता था। जांच टीमें साल में तीन बार ऑडिट होता है सभी ऑडिट वाले अपनी आंख बंद कर आडिट कर देते हैं, उच्चाधिकारी भी आंख बंद करके इन सभी वित्तीय अनियमितताओं को खुलेआम प्रश्रय देते हैं शिकायत का इंतजार करते हैं शिकायत होने पर उसे लीपापोती करने में लग जाते हैं भारत सरकार के आरटीआई एक्ट 2005 की खुली अवहेलना करने की छूट इन उच्चाधिकारियों ने दे दी है जनपद के अधिकारियों से लेकर जनपद नरसिंहपुर के सीईओ जिला पंचायत के सीईओ विभिन्न योजनाओं के po और कलेक्टर तक बात पहुंचने पर भी एक अदना से कर्मचारी सचिव जीआरएस पर कार्यवाही नहीं होती क्योंकि यह कमाऊ पूत जो हैं इनसे सब इंजीनियर, ए ई, ई ई सब अपना हिस्सा लेकर कागजी कारवाही एकदम पुख्ता करवा लेते हैं, कई बार देखने में आया है कि कार्य पूर्ण होने के बाद भी सी सी जारी नहीं होती, क्योंकि वह कार्य कागजों में ही पूर्ण होता है धरातल पर नहीं जब लोग बाग उसे भूल जाते हैं तो धीरे से सीसी जारी कर दी जाती है अब आप ही बताएं की सरकार द्वारा इतनी जांच एजेंसियां इतने अधिकारी टेक्निकल अधिकारी कर्मचारी बैठाए हैं यह सब सिर्फ अपना हिस्सा लेने के लिए बैठे हैं ना कि कोई न्याय उचित कार्य करने के लिए कोई भी कर्मचारी पर कार्यवाही नहीं होती क्योंकि सब जनप्रतिनिधियों से या अधिकारियों से लगे हैं और जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं एक वीडियो के माध्यम से आप देखेंगे एक दूसरे सचिव की पीड़ा समय पर सभी कागजात कार्यवाही या पूर्ण करने पर भी कलेक्टर से लेकर पंचायत समन्वयक तक कैसे गहरी नींद में सोए हुए हैं और देखेंगे किस प्रकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी ग्राम पंचायत को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
सी एन आई न्यूज के लिये ब्यूरो रिपोर्ट ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.