Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 16, 2021

बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियो की लगाई गई ड्यूटी, 24 घंटे रहेगी निगरानी

 बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियो की लगाई गई ड्यूटी, 24 घंटे रहेगी निगरानी


कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधीक्षक कक्ष में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

कवर्धा, 15 जून 2021।  कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंध विभाग के निर्देशानुसार बाढ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। यह नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधीक्षक कक्ष में स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 0771-232609 है। बाढ़ नियंत्रण समिति 24 घंटे कार्य करेगी। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल सिदार मोबाईल नंबर 94790-89190 को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गई है, जो 24 घंटे कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड-03 श्री धमेन्द्र कुमार सोरी और लोक निर्माण विभाग के भृत्य श्री नेहरू लाल मंगेश्कर की ड्यूटी प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक, कृषि विभाग के सहायक ग्रेड-02 श्री बी.एल. मेरावी और महिला एवं बाल विकास विभाग के भृत्य श्री सरोज यादव की ड्यूटी दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक, तहसील कार्यालय के सहायक ग्रेड-03 श्री मणीलाल पाली और नगर पालिका के भृत्य श्री भरत बघेल की ड्यूटी शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक एवं  तहसील कार्यालय के सहायक ग्रेड-03 श्री कृष्णा शर्मा और कृषि विभाग के भृत्य श्री शिवराम मरकाम की ड्यूटी रात्रि 12 बजे से सुबह 6 बजे तक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की ड्यूटी 15 जून से 15 जुलाई 2021 तक प्रतिदिन चलेगी।




आपत स्थिति में नोड़ल अधिकारी को तत्काल सूचित करें


कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि जिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे किसी भी स्थिति में नोडल, प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल सिदार मोबाईल नंबर 94790-89190 को तत्काल सूचित करने कहा है।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad