कवर्धा छत्तीसगढ़, भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में नवीन साहू को मिली अनुकंपा नियुक्ति
कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने क्लर्क कम कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर दी नियुक्ति
छत्तीसगढ़ शासन के नए नियमों के तहत मिली अनुकंपा नियुक्ति
कवर्धा, 15 जून 2021। पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ रायपुर के द्वारा एक वर्ष के अनुभव में शिथिलता, छूट प्रदान करते हुए भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित में क्लर्क कम कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर श्री नवीन कुमार साहू की अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने आज अपने कक्ष में श्री साहू को अनुकंपा नियुक्ति हेतु नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया। इस अवसर पर कारखाना के प्रबंध संचालक श्री भूपेन्द्र कुमार ठाकुर, कारखाना के महाप्रबंधक श्री आकाश दीप पात्रे, मुख्य गन्ना विकास अधिकारी श्री के.के. यादव उपस्थित थे।
अनुकंपा नियुक्ति मिलने के बाद श्री नवीन कुमार ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति धन्यवाद प्रेषित किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना की वजह से पिता जी आसामायिक निधन हो जाने से परिवार के सामने आर्थिक संकट की स्थिति निर्मित हो गई थी। अनुकंपा नियुक्ति के लिए 10 प्रतिशत सीमा शिथिल हो जाने के बाद उन्हें नियुक्ति मिल गई है, जिसके कारण उनके परिवार को बहुत राहत मिली है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.