Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 17, 2021

मोदी आर्मी के सदस्य घुटनों के बल कलेक्टर कार्यालय पहुंच राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन..

 




पंंकज शर्मा, दुर्ग : आज मोदी आर्मी संगठन के भूपेश सरकार वादा निभाओ अभियान को आज पूरे सात दिन हो गए इसी के साथ आज चरणबद्ध आंदोलन का आखिरी दिन था। इसलिए मोदी आर्मी के सदस्य जिला कलेक्टर कार्यालय घुटनों के बल पहुंच कर अपना ज्ञापन जिलाधीश के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, ज्ञात हो की मोदी आर्मी संगठन द्वारा 10 जून से 17 जून तक विभिन्न-विभिन्न रूप में आंदोलन और प्रदर्शन किया गया, जिसमें सरकार के विरोध में सद्बुद्धि यज्ञ, भैंस के आगे बीन बजाना, भूख हड़ताल, सर मुंडवाना जैसे नए-नए तरीके से प्रदर्शन किया गया। जैसा कि आज ही सरकार के ढाई वर्ष पूरे हुए हैं। और सरकार द्वारा युवाओं से किया वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ। जिसे लेकर मोदी आर्मी के सदस्य पुरजोर रूप से सरकार के खिलाफ आंदोलित हो गए। मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी ने कहा हमारी संगठन मोदी आर्मी प्रदेश भर में सरकार के विरुद्ध सबसे अधिक प्रदर्शन किए ताकि सरकार की निद्रा खुले मगर कुंभकर्णिया निद्रा में सोई सरकार टस से मस नहीं हुई, हमरा संघर्ष लगातार जारी रहेगा। 



प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार देना तो दूर इस महामारी में मेडिकल स्टाफ जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा की और अपना फर्ज निभाया उन्हें भी सरकार ने नौकरी से निकाल दिया। इससे पहले भी पुलिस भर्ती को भी निरस्त कर दिया गया। इससे तो यही लगता है, सरकार की मंशा युवाओं को ठगने की है, और युवाओं की परवाह सरकार को है ही नहीं। सरकार सिर्फ अपने राजस्व को लेकर चिंतित है। जबकि प्रदेश में अपराध चरम पर है और शराब के वेध अवैध कारोबार खुले आम फल-फूल रहा है। आज प्रदेश का हर युवा रोजगार के लिए प्रदेश सरकार की ओर ताक रहा है। मगर सरकार बेशर्म होकर सब जानकर भी अंजान बन कर बैठी है। आज ज्ञापन सौंपने वालो में मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष श्री वरुण जोशी, यश कसार, शुभम यादव, आकाश यादव, उमेश शाश्वत, इशू यादव, धीरज, कपिल, गोलू आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad