पिथौरा 21 जुन 2021 अंतर्राष्ट्रीययोग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर में योग के साथ-साथ वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम किया गया ।वृक्ष हमारे जीवन शैली का अभिन्न अंग है इससे हमें ना केवल वर्षा कराने में सहायक होती है जड़ी बूटी फल फूल ऑक्सीजन आज इसी से ही प्राप्त होते हैं ।प्राचीन काल में मनुष्य का आश्रय ही वृक्ष था आज के युग में योग करना सबसे महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि योग्य से शरीर, मन और दिमाग की वृद्धि होती है योग करने से आंतरिक शक्ति प्राप्त होती है।
विद्यालय के प्राचार्य नंदू निर्मलकर द्वारा प्राणायाम योग और व्यायाम करा कर उसका महत्व बताया।इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक लखन निषाद एवं सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा जी उपस्थित थे। विद्यालय परिवार में श्रीमती ज्योति जोशी ,गायत्री राजपूत ,सावित्री साहू गौरी साहू सावित्री ,प्रजापति नम्रता कन्नौजे अंजलि सिन्हा, टेकलाल जगत ,लोक सिंह नाग ,हेमलाल सोना, अशोक बरिहा, सरजू राम सिन्हा, रमेश श्रीवास्तव और कार्यक्रम का संचालन सीताराम पटेल ने किया।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.