दल्लीराजहरा- दिनांक-11 जून 2021 को छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी के मार्गदर्शन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.विद्याचरण शुक्ल जी के पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया।
तत्पश्चात पेट्रोल-डीज़ल तथा खाद्य समाग्री की बढ़ती हुई महँगाई के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पेट्रोल पम्प के समाने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,मंत्री मिडिया प्रभारी विवेक मसीह,ज़िला महामंत्री कांशीराम निषाद,रतिराम कोसमा,विजय जोगदंड, युवराज साहू,रामजतन भारद्वाज,ईश्वर राव,नवीन कथुरिया,जीतेन्द्र मेश्राम,श्री निवास राव,युवा नेत्री जेबा कुरैशी,जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव *रवि जायसवाल* एल्डरमेन *महेन्द्रन अप्पू* वार्ड पार्षद *चंद्रप्रकाश सिन्हा* *सुरेन्द्र भेड़िया* एवं समस्त कांग्रेसजनों ने नजदीकी पेट्रोल पंप पर कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए ,एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाया ।
केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन किया गया, देश मे प्रतिदिन बढ़ती हुई मंहगाई जिससे जनसाधारण को बहुत नुकसान का सामना करना पड़ रहा, जिसकी आवाज केंद्र में सोई हुई मोदी सरकार तक पहुचाने के लिए यह धरना प्रदर्शन किया गया ।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.