गुण्डरदेही । शुक्रवार को जनपद पंचायत गुण्डरदेही में साधारण सभा की बैठक संम्पन्न हुई । जहां 15 वे वित्त जनपद की राशि आबंटन के संबंध में विस्तृत चर्चा कि गई । जनपद पंचायत गुण्डरदेही को 15 वे वित्त की कुल राशि 2 करोड़ 4 लाख की राशि प्राप्त हुई जिसमें 24 जनपद सदस्यों को 8 लाख 50 हजार प्रत्येक सदस्य को अपने क्षेत्र मे विकास के लिए दिया जाना था । लेकिन जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सत्ता व क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद का धौंस दिखाकर अपनी मनमानी पर उतर गए है । बैठक मे भाजपा के जनपद सदस्यो ने अपने क्षेत्र मे विकास कार्य के लिए राशि आबंटन की मांग की गई ।
जिस पर जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू ने कहा कि मैं अपने हिसाब से जनपद सदस्यो को क्षेत्र के विकास के लिए राशि दूंगी मैं चाहें किसी को राशि कम दु या ज्यादा दु आपको क्या मतलब हमारा सरकार है । ऐसी स्थिति में आज गांव के विकास करने के लिए भी पार्टी देखकर काम होने लगा है । बैठक में पूरी तरह से विपक्ष के विचारों को दबा दिया गया और विपक्ष के जनपद सदस्य इस मनमानी के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करते हुए विरोध जताया । विपक्ष के सभी सदस्य इस मामले को लेकर जल्द ही जिला पंचायत सीईओ कलेक्टर व सांसद से मिलकर इस तरह से हो रही मनमानी के विरुद्ध व अपने क्षेत्र की गांव के विकास के लिए लड़ाई लड़ेंगे ।
इनके आलावा विपक्ष के जनपद सदस्यों ने अपने प्रस्ताव को लिखने के लिए बोला गया तो जनपद सीईओ एंव बाबू के द्वारा प्रस्ताव लिखने से साफ मना कर दिया गया । इस सभा मे विरोध करने वालो में जनपद सदस्य अनिल सोनी श्रीमति निर्मला हेमंत साहू श्रीमति गायत्री ठाकुर तेजराम साहू श्रीमति दुर्गेश्वरी यादव प्रेमकुमार गोरे श्रीमति चंद्रिका गिरधर साहू श्रीमति वेदकुमारी गजेंद्र व हीरालाल गांधी आदि शामिल है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.