सवाल यह भी है क्षेत्र मे विधायक (कांग्रेस) का नगर मे अध्यक्ष (कांग्रेस) का फिर भी राशन वितरण मे इतनी बडी चुक कैसे।
इफको की बोरी मे खुला आटा आखिर अधिकारीयो के जानकारी से दूर कैसे क्या ठेकेदारों को वितरण कार्य मे थी खुली छुट थी।
राशन वितरण मे खुज्जी विधायक द्वारा अधिकारियों को फटकार लगाई गई .लेकिन ऐसे अधिकारीयो पर कार्यवाही क्यों नहीं।
छुरिया -ताहिर खान:- नगर पंचायत छुरिया मे सुखा राशन वितरण को लेकर नगर मे चर्चा का विषय बना हुआ है..चर्चा का विषय इसलिए भी है कि क्योंकि गरीबों को बांटे जाने वाला राशन सामग्री मे आटा इफको की बोरी मे खुला आटा पाया गया था. जिस पर भाजपा सोशल मीडिया संयोजक सुशील कसेर ने कहा कि सवाल यह भी है कि आखिर ये आटा कहां से आया,क्या अधिकारियों को इसकी जानकारी नही थी, नगर पंचायत द्वारा राशन सामग्री वितरण करने वार्ड न.01 मे वार्डवासियों को बुलाया गया था. तब खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोगों को रहात सामग्री वितरण करने पहुंचे लेकिन उनको पता चला कि राशन सामग्री मे खुला आटा इफको के बोरी में भरकर लाया गया है । जिसको लेकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए ऐसे राशन सामग्री का वितरण किये जाने पर रोक लगाई, और राशन सामग्री लेकर पंहुचा वाहन वापस चला गया. लेकिन सवाल यह भी खडा़ होता है कि सिर्फ फटकार लगाने से क्या अधिकारी द्वारा ऐसी गलती दुबारा नही की जायेगी.
भाजपा सोशल मीडिया संयोजक ने कहा कि जब राशन सामग्री बांटने का थैला तैयार किया जा रहा होगा तब नगर पंचायत छुरिया के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इसका निरिक्षण क्यो नही किया गया इफको के बोरी मे आटा लाकर उसको पैकेट बनाया जा रहा था तब इसमे रोक लगाया जाना था ऐसे परिस्थितियों को देखकर ऐसा लगता है कि अधिकारियों द्वारा ठेकेदारो को खुली छूट दे रखी है खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक को इसकी जांच कराकर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए,और गरीब जनता को आटा को बदलकर राशन सामग्री वितरण करने का निर्देश किया जाना चाहिए....


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.