Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 3, 2021

मुश्किल की घड़ी में उन लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं जिन्होंने इस आपदा का नुकसान झेला है:-पायल सोनी

 बालोद 

सी एन आई न्यूज़ 

बालोद:- उन सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं जिन्होंने अपने करीबियों को खोया है. इस मुश्किल की घड़ी में उन लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं जिन्होंने इस आपदा का नुकसान झेला है।आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी की सरकार का कार्यकाल सात वर्ष पूरे होने पर सेवा ही संगठन के रूप में मनाया गया। इस कार्यकाल में अनेकानेक चुनौतियां सामने आई।कोरोना की शुरुआत में देश में केवल एक  ही टेस्टिंग लैब थी लेकिन आज ढाई हजार से ज्यादा लैब काम कर रही हैं. शुरू में कुछ सौ टेस्ट एक दिन में हो पाते थे, अब 20 लाख से ज्यादा ज्यादा टेस्ट एक दिन में होने लगे हैं।हमारे स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमितों मरीजों के बीच जाना, उनका सैंपल लेना, ये कितनी सेवा का काम है।अपने बचाव के लिए इन साथियों को इतनी गर्मी में भी लगातार पीपीई किट पहने ही रहना पड़ता है. इसके बाद ये सैंपल लैब पहुंचता है।हमारे सरकार ने चुनौती के इस समय में ऑक्सीजन के परिवहन को आसान करने के लिए भारतीय रेल को जिम्मेदारी सौंपी और रेलवे आगे आई. ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने सड़क पर चलने वाले ऑक्सीजन टैंकर से कहीं ज्यादा तेजी से, कहीं ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन देश के कोने-कोने में पहुंचाया.आज हमारी सरकार को सात साल पूरे हो गए हैं. इन सालों में देश 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र पर चला है विशेष तौर पर जोर देकर पायल सोनी ने कहा देश की सेवा में हर क्षण समर्पित भाव से हमारे सरकार ने काम किया है।इन 7 सालों में हमारे सरकार ने कई कठिन परीक्षाएं भी दी हैं. हर बार हमारे सरकार ने  पहले से ज्यादा मजबूत होकर देश को आगे बढ़ाया है। कोरोना महामारी के रूप में इतनी बड़ी परीक्षा तो लगातार चल रही है. बड़े-बड़े देश भी इसकी तबाही से बच नहीं सके हैं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को लोग धन्यवाद दें रहें हैं कि 70 साल बाद उनके गांव में पहली बार बिजली पहुंची है। कितने ही लोग कहते हैं कि हमारा भी गाँव अब पक्की सड़क से, शहर से जुड़ गया है।हमारे सरकार ने आज हमें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में लगातार लगे हुए हैं।जब हम देखते हैं कि अब भारत अपने खिलाफ साजिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देता है तो हमारा आत्मविश्वास और बढ़ता है. जब भारत राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर समझौता नहीं करता, जब हमारी सेनाओं की ताकत बढ़ती है तो हमें लगता है कि हां, हम सही रास्ते पर हैं। भाजपा कार्यकर्ता आज इस कोरोना महामारी के दौरान राहत कार्य कर रहे हैं, जबकि विपक्षी दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं। आज सभी को मिलकर इस कोरोनावायरस से लड़ने का समय है, परंतु विपक्षी दल डिजिटल हो गयें है। देश आज देख रहा है कि आज तक जितने भी प्रधानमंत्री हुए और कितने योजना बनाई। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सभी के लिए अनेकों योजनाएं बनाई और हम तक पहुंचाईं। आज देश को गर्व जो हमें मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री मिला। कोरोनावायरस से बचकर रहें।मास्क जरुर पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें,हाथ साबुन से अच्छे से धोएं।इन नियमों का कठोरता से पालन करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad