Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 3, 2021

घरघोड़ा कांग्रेसियों ने की नरेंद्र मोदी की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ प्रेस वार्ता



छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रायगढ़ जिला अध्यक्ष अरूण भालाकार जी के मार्गदर्शन में आज घरघोड़ा के रेस्ट हाउस में घरघोड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई जिसमें केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा पिछले दिनों 7 साल के सरकार की नीति योजनाओं के ऊपर पूरे देश भर में मुहिम चलाई जिसके खिलाफ कांग्रेसियों ने विरोध करते हुए मोदी सरकार की विफलताओं को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने के लिए तथा सच्चाई बताने के लिए प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से  बताया जिस में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजा शर्मा जिला सचिव ऋषि मित्तल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव शर्मा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी विधायक प्रतिनिधि किरोड़ी तायल एनएसयूआई के रजनीकांत तिवारी एवं आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें राजा शर्मा ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार से देश के नागरिकों का विश्वास खत्म हो चुका है जिस तरह से देश के नागरिकों को मोदी सरकार ने छला है इसलिए कभी देश की जनता माफ नहीं करेगी बेरोजगारों को प्रतिवर्ष नौकरी देना 60 साल से ऊपर किसानों को पेंशन देना युवा भारत का सपना दिखाना स्मार्ट सिटी पेट्रोल डीजल गैस के बढ़े दाम और जबरदस्त महंगाई की मार वह भी ऐसे वैश्विक बीमारी का सामना करते हुए जनता ने जिस कठिनाई का सामना किया है वह देश की जनता ही जानती है और मोदी की झूठी सरकार ने वाहवाही लूटने के लिए भी बाज नहीं आ रहें ऐसे विषम घड़ी में अपनी योजनाओं को गिनाते नहीं थक रहे हैं जो कि संपूर्णता ही विफलताओं से भरी हुई योजनाएं हैं वही घरघोड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव शर्मा ने कहा

केंद्र की मोदी सरकार के७साल के कार्यकाल में हर वर्ग  परेशान और बेहाल हो गई है

व्यापारी किसान मजदूरों की आर्थिक हालत खस्ता है जी डी पी माइनस में चली गई है इसका कारण आर्थिक कुप्रबंधन है

महामारी अपनी चरम सीमा में है

वेक्सिन नीति नही बनाने से वेक्सिन की किल्लत से पूरा देश परेशान है

वेक्सिन की जिम्मेवारी केंद्र सरकार की होती है लेकिन इन्होंने राज्य सरकार को जिम्मेदारी देकर   राज्य कोआर्थिक    परेशानी में डाल दिया है

सरकारी संस्थानों का निजीकरण करके देश को दिवालिया बनाने के कगार पर ला दिया है

जिस देश का राजा अपनी प्रजा का पोषण और संवर्धन नही कर सकती उसे राज करने का अधिकार नही है

कुल मिलाकर

मोदी सरकार

जनता बेहाल

तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी नेवी मोदी सरकार के के खिलाफ खूब बरसे और कहा

पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि 7 साल बनाम 70 साल का नारा देकर देश को गुमराह करने वाली भाजपा सरकार कांग्रे स कार्यकाल  मैं किए गए विकास कार्यों को उद्योगपतियों को बीच बिक्री करने का कार्य किया है तथा 7 साल में डीजल पेट्रोल खाद्यान्न वस्तुओं  के दामों को बढ़ाने का काम किया है इससे आम जनता आज त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है जो दाल कांग्रेस सरकार में 80 पर बिकती थी वह आज डबल से भी अधिक कीमत पर बिक रही है भाजपा सरकार जिस महंगाई को डायन बोलती थी आज वह अप्सरा बन गई है तथा करोना महामारी मैं फैले संक्रमण को भी रोकने में विफल रही है लोगों को आज कोई टीका नहीं मिल रहा है और विदेश को टीका  भेज कर भारत देश को जनता को मौत के मुंह में धकेल रही है जिसके जिम्मेदार भाजपा सरकार है जनता नोटबंदी जीएसटी ऊब नहीं पाए थे कि भाजपा सरकार 2 वर्ष जनता को संक्रमण से मार रही है एक प्रकार के यहां नाकामी है तथा अंत में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजा शर्मा ने सभी स्थानीय प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों का आभार जताया

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad