अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - जिले के नगरदा थाना क्षेत्र में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने घर में थी उसी समय आरोपीगण उसके घर अंदर घुसकर पीड़िता का मुंह दबाकर बारी – बारी से सामूहिक बलात्कार किये। जब पीड़िता अपने पति को आवाज दी तो तीनों आरोपी पीड़िता के पति का गला दबाकर मारने लग गये। तभी पीड़िता के पति द्वारा अपने चाचा को बचाओ - बचाओ की आवाज लगाने पर तीनों आरोपी भाग गये। इसके बाद पीड़िता ने अपने मोहल्ले वालों एवं पंच को घटना की जानकारी दी। अगले दिन थाना नगरदा में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 43/2021 धारा 376 (घ) , 450 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महदेवा (रापुसे) के दिशा निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती शोभराज अग्रवाल (रापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में समूहिक बलात्कार के तीनों आरोपी राजेश कुमार राठौर पिता श्यामाधार राठौर साकिन पुटेकेला , पवन जायसवाल पिता सुदर्शन जायसवाल साकिन पुटेकेला , अमृत लाल कंवर पिता कृष्णालाल कंवर साकिन सेन्दरी सभी थाना नगरदा जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग) को नगरदा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तेज कुमार यादव , सहायक उपनिरीक्षक एम.आर. टण्डन , प्रधान आरक्षक विमल सिंह राठौर , आरक्षक अच्छेराम सिदार, आरक्षक मनोज लहरे, आरक्षक विजय कंवर , आरक्षक दिलीप साण्डेय , आरक्षक नंदूराम साहु , आरक्षक अमित कुमार राठौर , आरक्षक भूपेन्द्र कंवर एवं सैनिक राजेश कंवर का सराहनीय योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.