अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - पूरे जिले में 31 मई 2021 तक जिला दंडाधिकारी यशवंत कुमार द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था जो एक जून को अनलॉक हुआ है। अनलाक होने के पूर्व संध्या वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के एसडीएम , एसडीओपी , तहसीलदार , थाना प्रभारी , सीएमओ सभी अधिकारियों का मीटिंग लिया गया था। जिसमें सभी को निर्देशित दिये गये थे कि कार्यालय कलेक्टर जांजगीर जिला जांजगीर चांपा से प्राप्त आदेश/निर्देश के अनुसार सभी सुबह से लेकर रात दस बजे तक अलग अलग टीम बना कर शहर में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन का जायजा लें। जिला प्रशासन के आदेशानुसार आज भी जैजैपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पांडेय , बाराद्वार थाना प्रभारी लखेश केंवट , हसौद थाना प्रभारी पुष्पराज साहू के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मियों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग पार्टी निकालकर सभी व्यापारियों को दुकान में गोला लगाने , सैनिटाइजर रखने , दिशा निर्देश के पालन का बोर्ड लगाने तथा बिना मास्क के आये हुये ग्राहकों को किसी प्रकार का सामान नहीं देने हेतु समझाइश दी जा रही है। वहीं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शाम छह बजे दुकानें भी बंद करायी गयी एवं बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों पर घूमनेवाले लोगों पर कार्यवाही भी की गई। थाना प्रभारियों की इन सजगतापूर्वक लगातार किये जा रहे पेट्रोलिंग पार्टी का नगरवासियों एवं व्यापारियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.