Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 8, 2021

जांजगीर चांपा के नवपदस्थ कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर-चांपा - राज्य सरकार द्वारा  भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवीन पदस्थापना आदेश के तहत जिले के नवपदस्थ कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला ने आज  विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इसके पहले जितेन्द्र कुमार शुक्ला भा.प्र.से. (2011), संचालक, लोक शिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, समग्र शिक्षा एवं संचालक, नगर एवं ग्राम निवेश के पद पर थे। वहीं निर्वतमान कलेक्टर यशवंत कुमार भा.प्र.से. (2007), को संचालक, कृषि के पद पर पदस्थ करते हुये प्रबंध संचालक, छ० ग० पर्यटन बोर्ड एवं गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य सरकार द्वारा भारतीय प्रशानिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश के तहत आईएएस जितेन्द्र शुक्ला ने आज जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। उन्हें निवर्तमान कलेक्टर यशवंत कुमार ने जिले का प्रभार सौंपा । निवर्तमान कलेक्टर यशवंत कुमार सहित जिला कार्यालय के अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनायें दी। बताते चलें कि शुक्ला 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व में वे संचालक नगर एवं ग्राम निवेश , संचालक लोक शिक्षण तथा प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा , पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थ थे। वे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुये अपनी जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके है। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवपदस्थ कलेक्टर का प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों ने क्रमबद्ध बुके भेंटकर उनका स्वागत किया और नवपदस्थ कलेक्टर श्री शुक्ला ने सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया।इस अवसर पर एसपी श्रीमती पारूल माथुर , जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर , अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम , संयुक्त कलेक्टर सचिन भूतड़ा , सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता के कारण कठिन चुनौतियों को भी सरलता से पूर्ण करने वाले जितेन्द्र शुक्ला के पिता मोहनलाल शुक्ला (एडवोकेट) रिटायर्ड शासकीय सेवक हैं। इनके माता जी का नाम श्रीमती ऐश्वर्य शुक्ला है। ग्रामीण अंचल को गौरवान्वित करने वाले जितेंद्र शुक्ला ने अपने दायित्वों को सफलतापूर्वक निभाया है। नवपदस्थ कलेक्टर शुक्ला के सहपाठी मित्र खगेश्वर चौबे ने बताया कि जितेंद्र शुक्ला के दादाजी स्व. रामजी लाल शुक्ला का गांव नंगारीडीह (केरा) , जिला जांजगीर-चाम्पा है जो कि बाद में ग्राम उलखर विकास खंड उलखर के बासिन्दा हुये। उनके चार पुत्रों में से  मोहन शुक्ला जो कि जितेंद्र शुक्ला के पिता जी हैं सबसे बड़े हैं एवं तीन पुत्र केशव प्रसाद ,रमेश लाल व सुरेश शुक्ल (ब्याख्याता) हुये। उनके गृह ग्राम उलखर में उनके जिलाधीश बनने से अत्यंत ही हर्ष का माहौल है। इनके अनुज भ्राता नीरेन्द्र शुक्ला हैं। चौबे जी ने आगे कहा कि जितेन्द्र शुक्ला कुशल प्रशासनिक क्षमता के साथ साथ सरलता ,सहजता , विनम्रता , सहृदयता की प्रतिमूर्ति हैं जो कि उन्हें लोगों के दिल मे गहरी जगह बनाता है। अपने मृदु व्यवहार एवं मिलनसार होने के कारण मित्रों एवं परिजनों में भी काफी लोकप्रिय तो हैं ही साथ ही आम लोगों में भी काफी लोकप्रिय अफसर माने जाते हैं। वे जहां भी रहे जिस भी पद पर रहे इन्होंने अपनी एक अलग व खास पहचान बनायी है। उनकी प्रशासनिक कार्य कुशलता का उदाहरण उनके शिक्षा विभाग के मुखिया रहते हुये कोरोना संकट काल में भी "पढ़ाई तुहर द्वार" एवं मुहल्ला क्लास अभियान का सफल संचालन इनका प्रत्यक्ष  प्रमाण है। उनके नवपदस्थ कलेक्टर बनने पर  संपूर्ण ब्राह्मण परिवार एवं सभी सहपाठी मित्र काफी हर्षित है। उन्होंने आगे बताया कि उनका ननिहाल (उदयबंद) जांजगीर चाम्पा जिले में ही है। जहाँ के स्कूल से उन्होंने प्राईमरी तक का अध्ययन  किया था। बाद में इनके नानाजी अड़भार में जाकर बस गये। विकास चौबे इनके छोटे मामा हैं। इनका विवाह महुदा निवासी (बिलासपुर) में अंजू शुक्ला से हुआ है। इनके दो सुपुत्री श्रीमती रियांसा पांडेय और मीमांसा शुक्ला हैं। और इनके दामाद मिलन्द पांडेय डीएसपी हैं। 


गो सेवा संगठन से खगेश्वर चौबे ने दी बधाई 


गो सेवा संगठन छत्तीसगढ़ की ओर से खगेश्वर चौबे ने जितेंद्र कुमार शुक्ला को जांजगीर नये कलेक्टर बनाये जाने पर हार्दिक बधाई देते हुये आशा व विश्वास प्रकट की है कि वे जांजगीर चाम्पा जिले के उत्तरोत्तर विकास के लिये शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने के लिये सफल कारगर कदम उठायेंगे एवं हमारे जिले को एक ऊंची व खास पहचान देंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad