देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 08 जून 2021-राज्य शासन द्वारा मानवीय सहानुभूति बरतते हुए कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण एवं अन्यान्य कारणों से असमायिक मौत से शासकीय सेवकों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने की पहल की गई है। राज्य शासन द्वारा 22 मई 2021 को तृतीय श्रेणी के सीधी भर्ती के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति के लिए 10 प्रतिशत पदों के सीमा बंधन 31 मई तक शिथिलीकरण पश्चात् अनुकम्पा नियुक्ति की पात्रता रखने वाले परिजनों को नियुक्ति देने के आदेश जारी किये गये थे। जिसका प्रत्यक्ष लाभ शासकीय सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों की मृत्यु के उपरांत उनके परिजनों को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति के रूप में मिल रहा है। बेमेतरा के पंजाबीपारा वार्ड निवासी स्व.श्री सतीश प्रभाकर जोगलेकर जो कि स्कूल शिक्षा विभाग के अन्तर्गत शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल खण्डसरा (विकासखण्ड बेमेतरा) मे लिपिक के पद पर पदस्थ थे, का आकस्मिक निधन 10 अप्रैल 2021 को कोरोना बीमारी से गया। ऐसे में उनका परिवार बेसहारा हो गया और आर्थिक स्थिति खराब हो गई। प्रदेश सरकार ने गत माह अनुकम्पा नियुक्ति के प्रावधान में शिथिलीकरण किया, जिससे मृतक कर्मचारी श्री सतीश प्रभाकर जोगलेकर की पुत्री कु. नंदिता को सहायक ग्रेड-03 के पद पर फौरी तौर पर नियुक्ति मिल गई, जिससे उनके परिवार को सहारा मिला गया। कु. नंदिता ने बताया कि 10 अप्रैल 2021 को उनके पिता की मृत्यु हो गई, जिसके बाद वह परिवार के सामने भरण-पोषण की दिक्कतें आ गईं। कक्षा 12वीं बोर्ड तक शिक्षित नंदिता ने घर चलाने के लिए बच्चांे को ट्यूशन देने लगीं जिससे परिवार को काफी हद तक सहारा मिला, फिर भी परिवार चलाने के लिए यह नाकाफी था। इसी बीच छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना काल में किसी शासकीय सेवक की मृत्यु पर 10 प्रतिशत के बंधन को खत्म कर अनुकम्पा प्रदान करने का आदेश मिला जिसका फायदा जोगलेकर परिवार को भी मिला। जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा ने 31 मई 2021 को एक आदेश जारी कर कु. नंदिता को सहायक ग्रेड-03 के तौर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैजलपुर (विकासखण्ड बेमेतरा) में अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की। उन्होंने कहा कि पिता के न होने से परिवार अधूरापन यद्यपि कभी खत्म नहीं होगा, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने एक पिता की भूमिका निभाते हुए अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की। नंदिता ने कहा कि उसने कभी सोचा नहीं था कि अनुकम्पा नियुक्ति के अनेक लंबित प्रकरणों के बीच उनको नौकरी इतनी जल्दी मिल पाएगी। प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता के चलते ही यह सम्भव हो पाया और आज वह अपने परिवार के लिए कुछ करने लायक सक्षम हो पाईं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया। डी.ई.ओ श्रीमती मधुलिका तिवारी ने बताया कि विभाग मे वर्ष 2018 से अब तक कोविड एवं अन्य कारणों से 44 प्रकरण लंबित थे, उसका निराकरण किया जा रहा है। जिले मे बीते दिनों 11 परिवारों को कलेक्टर के हाथों अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी किये गये।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.