डौंडीलोहरा
डौंडीलोहरा से ब्यूरो रिपोर्ट
डौंडीलोहारा.- भाजयुमो मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजयुमो बालोद जिला वर्चुअल बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पंवार के मार्गदर्शन में सम्पन्न होने के बाद प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू के आह्वान और भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह पीपरे के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के खिलाफ ढाई वर्षो के असफल कार्यकाल व वादा खिलाफी पर डौंडीलोहारा विधानसभा में कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है जिसमे छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में शामिल शराब बंदी के वादे से मुकरने वाली तथा वादा खिलाफी करने वाली सरकार के विरुद्ध, विधायक निवास के सामने पुरानी शराब की बोतलों में शराब जैसा दिखने वाला तरल पदार्थ भरकर तथा शराब के बोतल की तरह कट आउट बनाकर उसमें मुख्यमंत्री तथा स्थानीय कांग्रेस विधायक का फोटो लगाकर विधायक निवास के समक्ष उपस्थित होकर विधायक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।कार्यक्रम में, मुकेश कोड़ो, पलाश गुप्ता,सोनू ठगेल,सौरभ लुनिया ,शशिकांत निषाद, संजीव मानक,. संजीव सिंह,योगेंद्र तिवारी,विकास कुमार, ममता नेताम,. डॉ रूपेश नायक , आशीष लालवानी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.