Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 16, 2021

कांग्रेस सरकार अपने वादों से मुकर रही, ढाई साल में व्यवस्था का बंटाधार : मधु रॉय



बेमेतरा। भूपेश सरकार के ढाई साल पूरे होने पर 'जनता मांगे हिसाब भूपेश दो जवाब' कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीलता वर्मा के निर्देशानुसार बेमेतरा जिला महिला मोर्चा के तत्वावधान में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के बेमेतरा शहर के वार्डों में महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की नाकामियों को गिनाने पहुँची। सभी ने वार्ड क्रमांक 02 गायत्री मन्दिर से माँ भद्रकाली मन्दिर होते हुए विभिन्न वार्डो में जन संवाद एवं कांग्रेस के अधूरे वादों वाले घोषणा पत्र का वितरण किया।


महामंत्री मधु ने कहा कि प्रदेश सरकार के कथनी और करनी में फर्क है। झूठ बोलकर सत्ता हासिल करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। क्या प्रदेश में पूर्ण रूप से शराबबंदी हो गई, क्या दस लाख लोगों को रोजगार मिल गया, क्या बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है, क्या स्व सहायता समूह की महिलाओं का कर्ज माफ हो गया। यह सरकार अपने वादों से मुकर रही है। किसानों का पूर्ण रूप से कर्ज माफ हुआ और न ही छत्तीसगढ़ में विकास का कोई काम हो रहा है।


प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका निशा चौबे ने कहा कि 15 साल भाजपा सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में चारों तरफ विकास की गंगा बही थी। ढाई साल में कांग्रेस की सरकार में वह विकास का पहिया थम सा गया है। जिला महामंत्री सावित्री रजक ने कहा कि अब सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस दौरान बेमेतरा शहर मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रमिला साहू, कोषाध्यक्ष सरिता कुम्भकार, दुर्गा सोनी, प्रभा सोनी, पूजा धीवर, धिरजा बाई, कांति सोनकर, खुलेश्वरी देवांगन, सजनी यादव, निवेदिता जोशी,मधु राजपूत, उमा मिश्रा, यामिनी चौबे, सहित महिलाएं उपस्थित रही।



मंडलों के गांवों में पहुँची महिला कार्यकर्ताएं


जिला मुख्यालय के अतिरिक्त मंडलो में भी महिला मोर्चा ने जनसम्पर्क किया। नवागढ़ मण्डल में उमा मिश्रा, मारो मण्डल में अमिता बघेल, खण्डसरा मण्डल में सती सिन्हा,थान खम्हरिया मण्डल में दुर्गा सोनी, साजा मण्डल में हंशा वर्मा, परपोड़ी मण्डल में विनीता अग्रवाल, बेमेतरा ग्रामीण मण्डल में हेमलता वर्मा, बेरला मण्डल में द्रोपती साहू एवं भिम्भौरी मण्डल में संध्या नायक के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने गांवो में सम्पर्क किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad