किशोर समरीते पहले अपने गिरेबान में झांके - सूरज ब्रम्हे
बिरसा । ( जिले के समाज सेवी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के विरुद्ध गलत बयानबाजी कर जिले में अशांति फैलाने का घृणित प्रयाश कर रहा है समरीते ) मिशन न्यू इंडिया नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यभारत जोन के प्रभारी सूरज ब्रम्हे ने ब्यान जारी कर बताया कि बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र का अपने-आपको दूध का धुला कहने वाला नेता किशोर समरीते जिसके ऊपर चोरी-डकैती, लूटमार काट, बलवा, 376, धोखाधड़ी , आगजनी, गुंडागर्दी, शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न करना, आदि दर्जनों केश लगे हैं। ऐसा व्यक्ति अपने आपको दूध का धुला बताता है। जब ये व्यक्ति एक कवेलू के छोटे से मकान में रहता था और इसके पास सायकल भी नही था तब से इस व्यक्ति को मैं 25 वर्ष पहले से जनता हूँ। जब मैं दलित सेना का जिलाध्यक्ष और रेल्वे सलाकार समिति का सदस्य हुआ करता था। और हिराधर वर्मा जनता दल के जिलाध्यक्ष हुआ करते थे। तब इसको हमने लांजी विधान सभा क्षेत्र से जनता दल की टिकिट से चुनाव लड़वाया था। और मैं स्वयं परसवाड़ा विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। चुकीं मैं जनता दल में जिला उपाध्यक्ष के पद पर था। और सक्रिय राजनीति में था। इस कारण उस समय जनता दल के जिलाध्यक्ष एवं मनोरथ प्रेस के प्रधान सम्पादक के साथ मिलकर हम पार्टी का जिले में निर्णय लिया करते थे। उस समय किशोर समरीते मनोरथ प्रेस में आकर बैठा रहता था। जबसे इसने सीधे-साधे लोगों की शिकायत कर उनको ब्लेक मेलिंग करके उनसे रुपिया ऐठना शुरू किया तब से ही इसके तेवर बदलने लगे।और इसके इस काम के लिए हौसले बुलन्द होते गये। और ये व्यक्ति सीधे-साधे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को मोहरा बनाकर उनकी झूठी शिकायत कर उनसे रुपिया ऐठना इस व्यक्ति का धंधा बन गया। जिले में यदि कोई नेता या अधिकारी जिले के हित मे या जिले की जनता के हित मे अच्छा काम करता हैं तो इस व्यक्ति को बहुत तकलीफ होती है। और ये व्यक्ति उनकी कमजोरी ढूंढ कर ब्यान बाजी कर उनको डरा धमकाकर उनको परेशान करते हुवे रुपियों की मांग करता है। और यदि इसकी मांगो को पूरा नही किया जाता है तो उनकी झूठी शिकायत कर उनको परेशान कर बात मानने पर मजबूर कर दिया जाता है। अभी पूरा देश कोविन्ड महामारी की चपेट में हैं। कोविन्ड से हमारा जिला भी अछूता नही रहा है। ओ तो जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यकुशलता एवं नेताओ तथा समाज सेवियों के सहयोग से बालाघाट जिले में कोविन्ड ने अपना विकराल रूप नही दिखाया। जिले के कलेक्टर , एस. डी.एम., पुलिस के हमारे जाबांज सिपाही, डॉक्टर और उनका पूरा स्टॉप, नगरीय निकाय के अधिकारी-कर्मचारी की सजगता और उनके द्वारा 24 घंटे अपनी सेवा बड़ी इम्मानदारी से देने के कारण जिले की जनता आज सुरक्षित है। जिन समाज सेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कोरोना काल के समय लोगों की बढ़चढ़ कर मदत की है ऐसे लोगों पर इस ब्लेकमेलर के द्वारा उँगली उठाना इसकी मानसिक पागल पन को दर्शता है। क्या ये जिले की जनता को बता सकता है कि इसने ऐसे कोरोना महामारी में जिले की जनता या लांजी क्षेत्र की जनता के लिए क्या किया है। इसके पास हेलीकाप्टर में घूमने को रुपिया है लेकिन ऐसे महामारी के समय जनता की मदत करने के लिए रुपिया नही है। इसके द्वारा हमेशा ही जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों तथा अच्छे और ईमानदार अधिकारियों के विरुद्ध झूठी शिकायत कर उनको परेशान करना इसका पेशा बन गया है। ये व्यक्ति अनर्गल ब्यान-बाजी कर जिले की शांति को भंग करना चाहता है। इस व्यक्ति की वजह से कभी भी जिले की शांति भंग हो सकती है। मैं जिला जिला प्रशासन से मांग करता हूँ कि ऐसे व्यक्ति पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980 की धारा 13 के तहत कार्यवाही करते हुवे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जाए। ताकी जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे। साथ ही इसकी चल-अचल सम्पत्ति की जांच की जाये क्योंकि जिस व्यक्ति के पास आज से 25 वर्ष पहले कुछ नही था ओ व्यक्ति हेलीकॉप्टर से घूम-घूम कर प्रचार-प्रसार करे और लक्झरी गाड़ियों का घूमकर आनंद ले रहा हो ये ही अपने-आप मे भ्रस्टाचार का जीता-जागता सबूत है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.