Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 2, 2021

प्रशासन की सांठगांठ से जिले में हो रही है अवैध शराब की बिक्री।कंकर मुंजारे


 प्रशासन की सांठगांठ से जिले में हो रही है अवैध शराब की बिक्री।कंकर मुंजारे


बिरसा । बालाघाट जिले में कोरोना महामारी में 9 अप्रैल 2021 को लांकडाउन लगने के बाद रामकिशोर कावरे राज्य मंत्री कलेक्टर दीपक आर्य,एस.पी. अभिषेक तिवारी एवं एक्साइज अधिकारी विनोद खटीक के संरक्षण सांठ-गांठ एवं मिली भगत से पूरे बालाघाट जिले में खुलेआम देशी विदेशी अवैध शराब की तस्करी एवं शराब की बिक्री का अवैध धंधा चल रहा है। 

  2019-20 में राजेश पाठक के द्वारा वैनगंगा इंटरप्राइज के नाम पर शराब का ठेका लिया था शराब के ठेके की राशि जानबूझकर जमा नहीं करने के कारण ब्लैक लिस्ट हो गया था राजेश पाठक ने बाद में रमेश दुबे के नाम से ठेका लिया जिसमें शासन को 48 करोड़ 78 लाख  रुपए की हानि हुई। 

शराब माफिया राजेश पाठक ने ही रमेश दुबे 25 हजार रुपए महिने के शराब दुकान के कर्मचारी उत्तर प्रदेश बांदा जिला निवासी के नाम से 2019-20 में एवं 2021-22 का ठेका लिया है। पर्दे के पीछे राजेश पाठक ही असली शराब ठेकेदार है।

शराब माफिया राजेश पाठक, संजय सिंह कछवाह एवं शराब ठेकेदार रमेश दुबे के द्वारा बालाघाट से छत्तीसगढ़ राज्य में गाड़ियों से शराब की तस्करी की जा रही है तथा बालाघाट जिले भर की 102 शासकीय दुकानों में से लगभग 80 शराब दुकानों की सिल तोड़कर,पिछे से दरवाजा  खोलकर दुकानों से शराब निकालकर एम्बुलेंस एवं गाड़ियों के मालक एवं नम्बर रमेश दुबे बैहर चौकी बालाघाट MP50T0991,आशिष सिंह गौतम वारासिवनी MP50BC1270, थानसिंह पटले पिपरिया भांड़ी MP50C5510,MP50BC113 राजेश पाठक की गाड़ी से भी शराब पहुंचाई गई। जिले भर में शहर एवं गांव-गांव में लगभग 4000 दुकानों में शराब पहुंचा कर बेची गई। 

9अप्रैल 2021 में लगभग 70 करोड़ रुपए की अवैध शराब खुलेआम बेची गईं।

 22 मार्च से मई 2020 में भी लॉकडाउन के समय शराब दुकानों से अवैध शराब निकालकर अंग्रेजी, विदेशी,देशी शराब लगभग 80 करोड़ रुपए की शराब पूरे जिले में दुगनी  कीमत में बेची गई है। इस तरह से  2020 एवं 2021 के लांकडाउन में शराब माफियों ने शराब दुकानों की सिल तोड़कर ताला तोड़कर एवं पिछे के दरवाजा खोलकर लगभग 150 करोड़  रुपए की अवैध शराब बेची है और करोडों रुपए की राजस्व की चोरी की है शराब माफियों ने आबकारी अधिकारियों से सांठ-गांठ एवं मिली भगत के कारण आबकारी अधिकारियों द्वारा शराब माफिया ठेकेदार को अलग से भी दस्तक करके सिल दे दी गई थी। शराब माफियों के द्वारा शराब दुकानों की सिल तोड़कर शराब निकालने के बाद फिर से सिल लगा दी जाती थी। लांकडाउन में 30 मई 2021 को सालेटेकरी शराब दुकान की सिल तोड़कर शराब निकालकर शराब बेची गई।जिसका विडियो भी जारी हुआ है। भरवेली में भी शराब दुकान की सिल, ताला तोड़कर शराब निकालकर बेची गई जिसका विडियो भी वायरल हुआ है।

4 मई 2021 को भी मलाजखंड बंजारी टोला में शराब दुकान की सिल,ताला तोड़कर शराब निकालकर बेची गई है।

शराब के अवैध धंधे में 4 विधायक,सांसद,राज्य मंत्री एवं उसका भाई भी शामिल हैं।

सिर्फ वारासिवनी शहर में लगभग 400 दुकानें शराब की मोहल्ले मोहल्ले एवं वार्डों में चल रही है। वारासिवनी बस स्टैंड के पास थाने के सामने कुचबुंदिया मोहल्ला,कंडरा मोहल्ला, पुलिस लाइन के सामने, वारा, सिकंदरा, मेहंदीवाड़ा , रामपायली, खैरलांजी, पिन्डकेपार आरम्भा,घोटी,डोगरमाली, मोवाड़,कटोरी,मिरगपुर,बोनक्टटा,महकेपार, तिरोड़ी,कंटगी, बुदबुदा,कंटगझरी, लालबर्रा,जाम,मोहगांव धपेरा,कनकी,गर्रा,रेंगाटोला, बालाघाट शहर के हर वार्ड में, सरेखा वार्ड नंबर 5 एवं सरेखा बाईपास में बैहर रोड में पुराने शराब के वेयरहाउस के अन्दर  भरवेली आंवलाझरी बालाघाट शहर में कलेक्टर बंगलें के सामने एवं पिछे एस.पी.ऑफिस के आसपास अस्पताल के पीछे बुढ़ी एवं बालाघाट पुलिस थाने के आस-पास वार्ड नंबर 24, मोतीनगर, परसवाड़ा, लामता,चांगुटोला मऊ, चरेगांव,समनापुर, सालटेका,रजेगांव, हट्टा, लिंगां, नवेगांव,चिखला,मानेगांव,गढ़ी, लांजी,हिर्री,बहेला,साडरा, कारंजा, रिसेवाडा, किरनापुर, कटंगी, उकवा,बैहर,मोहगांव, मलाजखंड,बिरसा, दमोह,सालटेकरी आदि।

 9 अप्रैल 2021 लॉकडाउन में शराब माफियों एवं ठेकेदारों के द्वारा शराब की अवैध तस्करी तथा शराब की दुकानों की सील तोड़ कर दरवाजा खोल कर शराब की अवैध बिक्री एवं राजस्व की चोरी तथा लॉकडाउन में दुकानों को सील करते समय शराब का स्टॉक एवं अनलॉकडाउन में दुकान खोलते समय शराब दुकान में शराब के स्टॉक की उच्च स्तरीय जांच कराकर शराब ठेकेदार,शराब माफिया एवं सेल्समैन के खिलाफ धारा 34/2 के अंतर्गत एवं शराब तस्करी का प्रकरण दर्ज कर जेल में बंद किया जाए एवं बालाघाट जिले का शराब का ठेका निरस्त किया जाए तथा संबंधित दोषी अधिकारियों को निलंबित कर हटा कर सख्त कार्रवाई की जाए। 

 कंकर मुंजारे पूर्व सांसद

  बालाघाट मध्यप्रदेश

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad