*आम रास्ता में पानी भरा होने से ग्रामीण परेशान जिससे वह हो रहे बीमारी का शिकार*
*आम रास्ता ख़राब, ग्रामीण हुए आगबबूला*
*अम्बाह*
रास्ता में पानी भरा होने से लोगो क़ो आने जाने में हो रही काफी परेशानी ग्राम पंचायत कमतरी के अंतर्गत आने वाले गाँव टीकतपुरा में हनुमान मंदिर से तालाब तक आम रास्ते में पानी भरा हुआ है जिससे गांव में रहने वाले लोगों के लिए काफी परेशानी हैं। क्योंकि इस रास्ते में पानी भरा होने से ऐसा हो गया है कि यहां से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। एवं संक्रमण का खतरा बढ़ गया है यहां निवास करने वाले लोगो क़ो मलेरिया टाइफाइड बुखार जैसी बीमारिया हो रही है लेकिन अभी तक जलभराव की समस्या निराकरण का नहीं किया गया है
ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि हम इस जलभराव की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच सेक्रेटरी को अवगत कराया तथा अंबाह अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, को भी ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन अभी तक इस जलभराव समस्या क़ो लेकर निराकरण नहीं किया गया है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.