महेंद्र शर्मा बंटी-डोंगरगढ़ ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के उज्जवल भविष्य और प्रदेश में खुशहाली हेतु मां बम्लेश्वरी देवी से प्रार्थना की गई। उसके पश्चात कांग्रेस जनों द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचकर वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
कांग्रेस जनों ने इस दौरान उपस्थित आम जनों से अपील किया कि कोरोना महामारी से बचाव हेतु वर्तमान में वैक्सीनेशन ही एक मात्र विकल्प है अतः सभी लोग शीघ्र वैक्सीनेशन कराएं और अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करें। साथ ही वैक्सीनेशन पश्चात कोरोना गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। इस कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजीव गोमास्ता नपा अध्यक्ष सुदेश मेश्राम नलिनी मेश्राम संजय श्रीवास्तव प्रमोद टैंभूर्णीकर हरीश भंडारी शिशुपाल भारती भारत भूषण मेश्राम धन्ना गणवीर राजू सेन अजय सहारे रवि तिवारी किरण मेश्राम अनिमेष सिंह प्रकाश महानदी अभिषेक वैष्णव रेखा खोब्रागढे़ विरेन्द्र पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.