Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 29, 2021

जिले जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का किया गया आयोजन प्रत्येक विकासखण्डों में गाॅव-गाॅव पहुंचकर परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता अभियान चलाएगा सर्वे टीम

 



सूरजपुर - 29 जून 2021/  कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देषानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर एस सिंह के मार्गदर्षन में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिले के प्रत्येेक विकासखण्डों में इस वर्ष भी 27 जून 2021 से जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जागेगा। इस दौरान 24 जुलाई 2021 तक विविध प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें। इस कार्यक्रम का आयोजन 02 चरणों में किया जायेगा। प्रथम चरण में जनसंख्या दंपित्त संपर्क पखवाड़ा 27 जून से 10 जूलाई 2021 तक रहेगा, इस पखवाड़े के अंतर्गत परिवार नियोजन के महत्व के बारे मे एवं जागरूकता बढ़ाये जाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। साथ ही परिवार नियोजन के इच्छुक दंपत्तियों की सूची बनाई जायेगी। 


इसी तरह दूसरे चरण में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन 11 जूलाई से 24 जूलाई 2021 तक मनाया जायेगा, इस दौरान परिवार नियोजन साधनों की प्रदर्षनी लगाई जायेगी। प्रत्येक विकासखण्डों के प्रत्येक गाॅव में प्रचार-प्रसार के साथ जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस संबंध में सीएमएचओ डाॅ. आर एस सिंह ने बताया कि जिले में 27 जून से 10 जुलाई 2021 तक लक्ष्य दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा तथा 11 जूलाई से 24 जुलाई 2021 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जायेगा। इस दौरान सर्वे के माध्यम से चिन्हांकित दंपत्तियों को परिवार नियोजन के प्रति प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा, साथ ही स्थाई एवं अस्थाई साधनों की सेवाएं उपलब्ध कराई जायेगी। वर्तमान में कोविड-19 के दिषा-निर्देषों का पालन करते हुए 11 जुलाई से 02 सप्ताह तक अस्थाई एवं स्थाई साधन मुख्यतः आईयूसीडी निवेषन, गर्भ निरोधन इंजेक्शन, अंतरा इंजेक्शन, ट्यूबकटोमी, वेसेक्टोमी आदि की सुविधा निःषुल्क प्रदाय की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad