Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 7, 2021

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने ग्राम सिरसी स्थित श्री हंस महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित मधुमक्खी पालन केन्द्र का किया निरीक्षण। कलेक्टर ने शासकीय भूमि में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना अंतर्गत फलदार वृक्ष लगाने दिए निर्देश।

 





सूरजपुर - 07 जून 2021,आज कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने ग्राम सिरसी स्थित श्री हंस महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित मधुमक्खी पालन केन्द्र का निरीक्षण किया। समिति की महिलाओं ने बताया कि लगभग 5 माह से वे शहद उत्पादन का कार्य कर रहे है। अब तक 53 किलो शहद का उत्पादन किया जा चुका है जिसमें से 22 किलो की बिक्री पर 400 रुपये प्रति किलो के हिसाब से लगभग 9000 रुपये प्राप्त हुए है। 
कलेक्टर ने समिति के महिलाओं के कार्यो की सराहना की तथा शहद के उत्पादन बढ़ाने को कहा। उन्होने समिति के सदस्यों से कहा कि वे अपने शहद की ब्रांडिंग करे, अधिक से अधिक मार्केटिंग करे तथा ओपन मार्केट में प्रतिस्पर्धा कर अधिक से अधिक बिक्री करे। उन्होने हाॅर्टीकल्चर विभाग से आस-पास अधिक से अधिक फूलो के पौधा का रोपण करने को कहा ताकि मधुमक्खीयों को शहद निर्माण के लिए फूलो की आश्वयकता की पूर्ति हो सके। 







   उन्होने के ग्राम सिरसी के पटवारी को निर्देश दिए कि लगभग 20 एकड़ शासकीय भूमि में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत फलदार वृक्ष लगाये साथ ही साथ उस भूमि पर फूलो के पौधे भी लगायें। इससे शासन की तरफ से 10000 प्रति एकड़ सहायता राशि तो मिलेगी ही साथ ही साथ फलों एवं फूलों की बिक्री से पंचायतो को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को ग्राम सिरसी में 100 एकड़ में वृक्षारोपण प्लाॅन करने का निर्देश दिया। एनआएलएम के बीपीएम को निर्देश दिए कि गांव की अन्य महिला स्व सहायता समूहो को भी मधुमक्खी पालन करने के लिए प्रोत्साहित करे और उनकी आजीविका सुनिश्चित करे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad