Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 10, 2021

*सीईओ जिला पंचायत श्री हैरिश ने विकासखण्ड मस्तूरी के गौठानों का किया निरीक्षण*

 *छत्तीसगढ़*


*सीईओ जिला पंचायत श्री हैरिश ने विकासखण्ड मस्तूरी के गौठानों का किया निरीक्षण*



बिलासपुर, 10 जून 2021/जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हैरिश एस. ने आज मस्तूरी विकासखण्ड के पाराघाट, चिसदा, लोहर्षि, जैतपुरी, हरदी एवं नगर मल्हार में निर्मित गौठानो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लक्ष्य अनुसार वर्मी खाद उत्पादन और सुपर कम्पोस्ट खाद के निर्माण एवं पैकिंग पर जोर देते हुए निर्देशित किया कि गौठानो में 31 मई तक क्रय गोबर से 40 प्रतिशत वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं 50 प्रतिशत सुपर कम्पोस्ट उत्पादन के कार्य को 20 जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाये। इसके अलावा बाड़ी विकास तथा चारागाह में प्लांटेशन और अरहर एवं मक्के की खेती के भी निर्देश दिए। उन्होंने पलाश के वृक्षों में लाख की खेती करने हेतु भी सुझाव दिया। 


निरीक्षण के उप संचालक कृषि श्री शशांक शिंदे, मस्तूरी जनपद के सीईओ श्री कुमार, एसडीओ मस्तूरी श्री जायसवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।   

 

सी एन आई न्यूज बिलासपुर से सुधीर तिवारी की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad