बालोद
सी एन आई न्यूज़
बालोद:- युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री संतोष कुमार कोलकुंडा, राष्ट्रीय सचिव ,सह प्रभारी सुश्री एकता ठाकुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी, बालोद प्रभारी जयंत देशमुख/ दीक्षा पांडे एवं बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकडे की सहमति से जिला कार्यकारिणी अनुमोदित सूची जारी किया गया है।
उक्त सूची में डौंडी लोहारा के युवा नेता कमलेश सिंह टांक को जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।कमलेश सिंह (कान्हा) लम्बे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और युवा कांग्रेस में सक्रियता से कार्य भी कर रहें हैं। संगठन के प्रति इसने सेवाभाव को देखते हुए कमलेश को जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।
बालोद युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिला महासचिव कमलेश सिंह (कान्हा) ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया तथा गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद व बालोद विधायक संगीता सिन्हा,जिला प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत,जिला संगठन प्रभारी बीरेश ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर,जिला उपाध्यक्ष विद्या शर्मा जी, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी, जिला पंचायत सदस्य बसंती बाला भेड़िया सहित सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.