Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 9, 2021

राष्ट्रीय सेवा योजना जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ एवं लक्षदूत समिति शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महासमुंद 09 जुन 2021- राष्ट्रीय सेवा योजना जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ एवं लक्षदूत समिति शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम  वर्तमान संक्रमण " ब्लैक फंगस जागरूकता ही बचाओ मनोवैज्ञानिक प्रभाव एवं चिकित्सा के दृष्टिकोण " पर आयोजित किया गया। डरना नहीं समझना होगा थीम वाक्य को सार्थक साबित करता हुआ यह वेबीनार दिनांक 9 जून 2021 को दोपहर 12:00 बजे वर्तमान संक्रमण ब्लैक फंगस की बीमारी के बारे में संपूर्ण विस्तृत चर्चा एवं जानकारी प्रदान की गई जिसमें.googal meet एवम youtube  के माध्यम से 200... की संख्या में रजिस्ट्रेशन एवम सम्मिलित हुए। 
 जैसा कि वर्तमान में ब्लैक फंगस के बारे में बताया जा रहा है कि कोरोना मरीजों में होने वाली खतरनाक बीमारी है अनेकों व्यक्ति इस बीमारी के चपेट में आ चुके हैं और अनेकों की जान भी जा चुकी है कोरोनावायरस से ठीक होने के दो-तीन दिन बाद म्यूकार्माइकोसिस के लक्षण दिखाई देते हैं कोरोना के ठीक होने के दो-तीन दिन बाद से संक्रमण साइनस में दिखता है और उसके बाद आंख तक जाता है वहीं अगले 24 घंटे में दिमाग पर हावी हो जाता है वेबीनार की शुरुआत डॉक्टर मालती तिवारी जिला संगठक रासेयो एवं सहायक संरक्षक लक्ष्यदूत समिति के द्वारा स्वागत, उद्बोधन के साथ शुरू हुआ जिसमें उन्होंने वर्तमान समय मे विषय की गंभीरता एवम जन जागरुकता से स्वयसेवकों. के द्वारा समाज मे  सेवा भाव ..जागृत होगी तत्पश्चात  सभी अतिथि  एवम वक्ताओ का स्वागत अभिनंदन उनके द्वारा किया गया।



 डॉ वैशाली गौतम हिरवे विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग के द्वारा  विशेषज्ञ  का संबंधित महत्वपूर्ण परिचय प्रस्तुत किया गया उसके पश्चात डॉ ज्योति पांडे प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन मे..ब्लैक फंगस के विषय को संक्रमित बताते हुए लक्षण एवम बचाव की विस्तृत जानकारी दी  एवम आयोजकों को शुभकामनाएं प्रषित की इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री ए. एस.  कबीर क्षेत्रीय निदेशक भोपाल मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के द्वारा जागरूकता के लिए एनएसएस की महत्वपूर्ण भूमिका को बताते हुए कहा गया कि दोवर्षों..से कोरोना से डर का माहौल हो गया डरना नही समझना होगा थीम को व्यक्तव्य करते हुए इन दो वर्ष के कोविड-19 महामारी में nss स्वयंसेवक ने  जो कर दिखाया,

 जहा कोई अधिकारी गण आम लोगो तक नही पहुँच पाए वही स्वयसेवकों ने महती भूमिका निभाई इस कार्य के लिए महासमुंद जिला अग्रणी रहे । इसके पश्चात डॉ नीता बाजपेई, कार्यक्रम  समन्वयक, रासेयो ,प. र. शु .वि .वि. रायपुर. में अपने उद्बोधन में कहा कि जागरूकता, सुरक्षा, वैक्सिनेशन ,ब्रम्हास्त्र हैं वैक्सीन सभी को लगवाना ही है।   कार्यक्रम  की कड़ी में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ सोनिया परियल मनोचिकित्सक रायपुर के द्वारा वर्तमान महामारी का लोगों के मन पर होने वाला प्रभाव की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि समाज के सभी वर्गों के व्यक्ति के मनोदशा को इंगित करते हुए नकारात्मक विचारों को दूर कर सकारात्मक पहलुओ पर विचार करने की जरूरत बताते हुए कोविड-19 काल मे बच्चों के लिए माता पिता को अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की बात की, वर्तमान समय में इस बीमारी से निपटने हेतु सभी को इम्यूनिटी पावर बढ़ाने की दिशा में संतुलित आहार, योगा ,व्यायाम करने हेतु जानकारी प्रदान की।..

 वेबीनार कि आगे की महत्वपूर्ण कड़ी  में द्वितीय मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर एनके मंडपे मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला चिकित्सालय महासमुंद के द्वारा ब्लैक फंगस की आपदा के चिकित्सा संबंधी दृष्टिकोण पर विस्तृत जानकारी प्रदान की.... परिचर्चा के दौरान डॉ अनसूया अग्रवाल ,डॉ जया ठाकुर, डॉ रीता पांडे ,श्री महेश राजा, श्री जितेंद्र कुमार चंद्राकर के द्वारा किए गए प्रश्नों  उत्तर विषय विशेषज्ञ डॉ सोनिया  परियल के द्वारा  संतोषप्रद रूप से दिया गया ,उक्त वेबीनार में मुख्य सलाहकार के रूप में डॉ ए. करीम संरक्षक लक्ष्यदूत  समिति महाविद्यालय परिवार से  डॉ अनसूया अग्रवाल, डॉ जया ठाकुर ,प्रोफेसर एस बरवा ,श्रीमती करुणा दुबे ,डॉ रीता पांडे,  डॉ नीलम अग्रवाल , रहे हैं महाविद्यालय परिवार से विज्ञान संकाय वाणिज्य संकाय एवं कला संकाय के सभी अधिकारियों और महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों का अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ है

 आयोजन समिति श्री अजय कुमार राजा, श्रीमती राजेश्वरी सोनी ,श्री जितेंद्र कुमार चंद्राकर एवं श्री ईश्वर चंद्राकर राष्ट्रीय सेवा योजना से सम्मिलित रहे, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक जो लगातार प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाते हैं उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें प्रकाशमणि साहू, लक्ष्मण सिन्हा, रोहित ढीमर ,सूरज प्रकाश वर्मा, गजेंद्र साहू ,गौतम गोपी सिन्हा, ठैलेश, ढलेश्वरी साहू, भूमिका साहू, रानू यादव, पूर्णिमा साहू ,गायत्री साहू, रुकमणी ,भारती ,बरखा तिवारी भारती साहू ,मुस्कान बागड़ी, वंदना सेन ,रोशनी राजपूत, वेद कुमारी, गुंजा कुलदीप, वैशाली ,शीतल साहू एवं अन्य  स्वयंसेवक जुड़े हुए थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अजय कुमार राजा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी पुरुष इकाई के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती राजेश्वरी सोनी कार्यक्रम अधिकारी रासेयो महिला इकाई द्वारा किया गया।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad