मुंगेली
मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट 7898330621
मुंगेली- मुंगेली जिले के लोरमी के जीवनदायिनी कहे जाने वाली राजीव गांधीजलाशय है जो पूरे क्षेत्र के लाखों हेक्टेयर जमीन सिंचित कर किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाती है जिसके रखरखाव पुलिया निर्माण के लिए भी लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं जहां कुछ ठेकेदार लालची अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर शासकीय राशि का बंदरबांट कर रहे हैं जिसका उदाहरण यह पुलिया निर्माण कार्य को देखकर लगाया जा सकता है
यह मामला मुख्य नहर खुड़िया जलाशय शावतपुर धौराभाट सहित गुणवत्ता विहीन कई पुलिया निर्माण का है जहां पुलिया निर्माण के चंद दिनों में ही डैमेज होकर दरार पढ़कर फट गए हैं जहां किसानों के किसानी के दिन भी आ गए हैं और इसमें वाहन गाड़ी चलने से किसी बड़े हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता चौंकाने वाली बात यह है
कि इस संबंध में जब एरी केशन संभाग के जिम्मेदार अनुविभागीय अधिकारी कुरेशी साहब जी को फोन पर अवगत कराने पर कहा कि टेंडर पुराना है और जैसे-तैसे कर उसे पूर्ण कराने थे तो करा दिए कहते हुए गैर जिम्मेदाराना बयान देना समझ के परे हैं वही दूसरे दिन दरार पड़े एवं फटे पुलिया के ऊपर मिट्टी डालकर लीपापोती करते हुए तथ्य छुपाने की कोशिश तो की किंतु ठेकेदार को मरम्मत करने के लिए नहीं कहा गया इन से स्पष्ट होता है कि लेनदेन कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में अधिकारियों के प्रमुख भूमिका होने से इनकार नहीं किया जा सकता इस संबंध में ग्रामीणों ने किसी बड़े घटना होने से पहले पुन:रिपेयर करवाने की मांग किए हैं
नहीं तो बारिश में मिट्टी घूलने से पैदल चलने पर भी दरार में हाथ पैर टूटने के अंदेशा लगाए जा रहे हैं बाहर हाल अब देखने वाली बात होगी कि इस अनियमितता पर उच्च अधिकारियों के द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.