Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 15, 2021

महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय महासमुंद के स्वयंसेवक वैक्सिनेशन के प्रति लोगों को जागरूक कर , टीकाकरण केन्द्र में कर रहे है सहयोग

 


महासमुंद 15 जुन 2021- शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक स्वयं वैक्सिनेट होकर अन्य लोगों को वैक्शिनेशन के प्रति  जागरूक कर  रहे है, ये स्वयंसेवक शहर के वैक्सिनेशन सेंटर में मेडिकल स्टाफ को वेक्सिनेशन कार्य मे सहयोग प्रदान कर रहे है , वैक्सिनेशन सेंटर तक जाने में असमर्थ महिलाएं एवं बुजुर्ग व्यक्तियों को वैक्सिनेशन सेंटर तक ले जाने का कार्य स्वयंसेवकों के द्वारा किया जा रहा है, साथ ही वैक्सिनेशन के प्रति फैली भ्रांतियों , गलत धारणाओं व अफवाहों के विषय में भी लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं । स्वयंसेवकों के द्वारा यह कार्य महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ ज्योति पांडेय व  रासेयो जिला संगठक महासमुंद डॉ मालती तिवारी के निर्देशन में व कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अजय कुमार राजा व श्रीमती राजेश्वरी सोनी के मार्गदर्शन में किया गया ।  रासेयो स्वयंसेवक अपने कार्यक्रम अधिकारियों के मार्गदर्शन में नियमित रूप से वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान चला रहे है  इसके तहत स्वयंसेवक अपने ग्राम/वार्ड में पोस्टर, बैनर, नारा लेखन,डोर टू डोर सर्वे, जागरूकता रैली आदि कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे है । सभी स्वयंसेवक वैक्सिनेशन के साथ साथ जारी दिशा निर्देशों का पालन करने लोगों को जागरूक कर रहे है ।


 स्वयंसेवक गजेंद्र पटेल, ऋषभ राजपूत ,रोहित ढीमर, गुलाब सेन , प्रकाशमणि साहू, दुर्गेश पटेल, सूरज प्रकाश वर्मा , मनीष चौहान, कमलेश देवदास, ठलेश साहू, मेघराज साहू, कुलेश्वर साहू, प्रियांशु तिवारी, वर्षा सिन्हा, शीतल साहू, ईश्वरी ध्रुव, वैशाली ठाकुर, आरती सिन्हा, रोशनी बरिहा, रोशनी राजपूत, पूर्णिमा साहू, ढलेश्वरी साहू, भूमिका पटेल, मनिन्दर कौर के द्वारा यह कार्य किया गया ।






No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad