रतनपुर
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर - भा ज पा मंडल रतनपुर की ओर 15 जून शाम 4:00 बजे शक्तिकेन्द्र भेडीमुडा रतनपुर वार्ड नं 8 भूपेश सरकार के ढाई साल पूरे होने पर आज भाजपा नेताओं ने वार्ड वासियों से चर्चा कर सरकार के कार्यों का हिसाब जाना प्रदेश आह्वाहन पर आज रतनपुर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील जायसवाल,प्रभारी मंडल महामंत्री रोहिणी बैसवाड़े,तिरीथ यादव मंडल अध्यक्ष प्रेमांशु तिवारी ने वार्ड 8 भेडीमुडा रतनपुर से बिंदूवार कार्यों पर चर्चा की।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सुनील जायसवाल ने उपस्थित वार्ड वासियों से सरकार में आने से पूर्व भूपेश सरकार के वादो का धरातल में ढाई साल बीतने के बाद की स्थिती से अवगत हुवे जहा ग्रामीणों ने भूपेश सरकार को हर क्षेत्र में विफल बताया। कार्यक्रम उपस्थित महामंत्री रोहिणी बैसवाड़े ने कहा की कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है ढाई साल बीतने के बाद भी प्रदेश में कोई विकास देखने को नहीं मिलता समाज का हर वर्ग आज परेशान है आज प्रदेश के युवा बेरोजगार घूम रहे है गांव गांव में शराब बिक रही है स्वसहायता समूह का कर्जा अभी तक माफ नही हुवा किशानो को बोनस मिलना तो दूर की बात है उनका रकबा कम कर दिया गया बेरोजगारी व कर्ज के चलते आए दिन आत्महत्या के केश सामने आ रहे है। प्रदेश लगातार कर्ज में डूबते जा रहा है कांग्रेस सरकार आने के बाद से प्रदेश का विकास रुक गया है।और भाजपा जो कहती है कर दिखाती है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रसाद कश्यप कहा की प्रदेश के सीधे साधे किसानों को लोकलुभावने वादे कर सरकार में आने वाली कांग्रेस को किसानों से कोई सरोकार नहीं है प्रदेश के किसान में डूबते जा रहे है। प्रदेश के कांग्रेस पार्टी की सरकार ने विधानसभा चुनावों में जनता से किये गए वादों के विपरीत दिशा में चल रही हैं सत्ता पाने के लिए अनेक जन घोषणा पत्र जारी किए गए
जैसे पूर्ण शराब बंदी,वृद्धा पेंशन योजना,विधवा पेंशन 1000 रु,बेरोजगारी भत्ता अलग से व कई सारे वादे करके आज सरकार में आये ढाई साल हो गए और सरकार वादाखिलाफी कर रही है, इन्ही मुद्दों के साथ शक्तिकेन्द्र वार्ड 8 भेडीमुडा रतनपुर बूथों में सीधे जनता से चर्चा/ परिचर्चा कर पूछेंगे कि क्या सरकार ने अपना वादा पूरा किया ? इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ सुनील जायसवाल, कार्यक्रम प्रभारी रोहिणी बैसवाड़े मंडल महामंत्री,तीरथ यादव मंडल अध्यक्ष,प्रभुनाथ साहब, मंडल उपाध्यक्ष प्रेमांशु तिवारी,युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप,महिला मोर्चा सविता धीवर,सुरेखा कश्यप, जिल कार्यसमिति सदस्य प्रेमलता तंबोली,महिला महामंत्री राजकुमारी ज्वाला कौशिक,अमित मंडलोई,पहलाद कश्यप, रामकुमार कश्यप,रानू कश्यप,शत्रुघ्न कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित थे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.