रतनपुर : रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर...कोटा जनपद के ग्राम पंचायत बिटकुली के किसानों को जैविक खेती की बढ़ावा हेतु आज विशेष जैविक खेती योजना कार्यक्रम रखा गया जिसमें ग्राम पंचायत बिटकुली के कृषकों को उन्नत खेती हेतु एवं कृषि आय में वृद्धि व अच्छी पैदावार के संबंध में जानकारी देते हुए कृषि विस्तार अधिकारी ने क्षेत्र के 150 कृषकों को अभी चल रहे खरीफ की फसल की पैदावार हेतु क्षेत्र की जन प्रतिनिधियों के समक्ष उन्नत किस्म की सुगंधित धान व वर्मी कंपोस्ट खाद का वितरण किया गया।इस अवसर पर जनपद सदस्य सुरती परमेश्वर खुसरो ने कृषकों को संबोधन करते हुए कहा कि अब हमें जैविक खेती को ही विशेष ध्यान देना है, जहां तक हो सके रासायनिक खाद के उपयोग की जगह पर जैविक खाद का ही उपयोग करें उन्होंने आगे कहा कि हम जैविक खाद अपने अपने घरों में बिना पैसा खर्च किए आसानी से तैयार कर सकते हैं
जबकि रासायनिक खाद हमें बिना पैसे का नहीं मिलेगा। जैविक खाद से हमारे भूमि की उर्वरा शक्ति हमेशा बनी रहेगी इसलिए हमें जहां तक हो सके जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए, किसानों को आश्वासन दिया कि फसल संबंधी कोई भी जानकारी चाहिए या फसल संबंधी कोई भी परेशानी हो तो हमारे क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से सीधे संपर्क कर समस्या का समाधान पाया जा सकता है।इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारीगण शिंदे सर, विजय कौशिक, एसडीओ रात्रे सर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रामसिंह पैकरा ,किसान मितान प्रेमलाल यादव जनपद सदस्य,सुरती परमेश्वर खुसरो,सरपंच अश्वनी उद्देश्य,महाराज सिंह,मिट्ठू लाल ,पवन, मंगल, बलभद्र गोरेलाल,लक्ष्मी पेन्द्रो ,भाऊ राम पेंद्रो, पेंद्रो जयपाल, ज्योतिष,रोहित राजकुमार खुसरो ,गंगाराम चंद्रभान, रणजीत, सुमित विश्वकर्मा के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण कृषक जन उपस्थित रहे.




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.