Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 12, 2021

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन पर जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने ’’गोधन न्याय योजना’’ की ली समीक्षा बैठक। गोठानों में पूर्व से विक्रय किये गये खाद की राशि समूहों के खाते में अंतरण करने एवं गोठानों में जल्द ही खाद्य तैयार किये जाने अधिकारियों को दिए निर्देश।


सूरजपुर - 12 जून 2021,  कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राहुल देव की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में शासन की महत्वकांक्षी योजना ’’गोधन न्याय योजना’’ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। 

बैठक में उपसंचालक कृषि, नोडल अधिकारी काॅपरेटिव बैंक, उप पंजीयक सहकारी संस्थाए, नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ, गोठान नोडल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, गोठान सचिव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से गोबर खरीदी के अनुरूप वर्मी कम्पोस्ट खाद, सुपर कम्पोस्ट खाद तैयार किया जाकर समिति के माध्यम से विक्रय किये जाने के संबंध में समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने समस्त गोठानों में पूर्व से विक्रय किये गये खाद की राशि समूहों के खाते में अंतरण के संबंध में काॅपरेटिव नोडल को निर्देश दिये। साथ ही समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को गोठान में भ्रमण कर समूहों के माध्यम से जल्द से जल्द खाद तैयार किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।

 इसी प्रकार उपसंचालक कृषि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को प्रतिदिन गोठानों में कार्यरत सचिवों ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के कार्यों को निरीक्षण करने एवं सुचारू रूप से योजना का क्रियान्वयन करने हेतु निर्देशित किया गया।




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad