*छत्तीसगढ़ महारा महार समाज के पदाधिकारियों ने दल्लीराजहरा नपा अध्यक्ष शीबू नायर जी को सौंपा मांग पत्र
*
दल्लीराजहरा -दिनांक -16 जून 2021 को छत्तीसगढ़ महारा महार समाज,दल्ली राजहरा के अध्यक्ष ओमप्रकाश आरदा सहित अन्य पदाधिकारियों में नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी को ज्ञापन सौंपकर समाज के सामुदायिक भवन के लिये टाउनशिप में जगह उपलब्ध कराने एवं भवन निर्माण हेतु राशि प्रदान करने का मांग किया है।
नपा अध्यक्ष शीबू नायर जी ने समाज के पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि नगर में महारा महार समाज के सामुदायिक भवन के लिए टाऊनशिप क्षेत्र में जगह दिलाने बीएसपी प्रबंधन से चर्चा कर आवश्यक पहल किया जाएगा,जगह मिलते ही भवन निर्माण के लिए मद जारी करवाने हेतु भी प्रयास किया जाएगा।।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.