साल्हेवारा:-छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप पौधा रोपण को बढ़ावा देने हेतु छत्तीशगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
के द्वारा वनमण्डल कार्यालय खैरागढ में आज दिनांक 25 जून 2021 को वनमण्डलाधिकारी संजय यादव खैरागढ़ की अगुवाई में वन कर्मचारियों तथा नागरिकों की उपस्थिति में वरिष्ठ कांग्रेसी माननीय श्री गुलाब चोपड़ा एवं विधायक प्रतिनिधि माननीय श्री कपिनाथ महोबिया उपवनमण्डलाधिकारी अमृतलाल खूंटे द्वारा "निःशुल्क पौधा वितरण- घर पहुँच सेवा" वाहनों को वनमंडल कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर इच्छुक हितग्राहियों को पौधों का वितरण भी किया गया।
व दिए गए मोबाइल नम्बर पर फोन कर निशुल्क पौधा घर पहुँच सेवा का लाभ उठाइये,पौधा लगाइए,पर्यावरण की रक्षा कीजिये और वर्तमान में हमने आक्सीजन की महत्ता को गहराई से जाना है कोविड काल मे तो सम्पूर्ण क्षेत्र को हरा भरा रखते हुवे क्षेत्र को आक्सीजोन बनाये रखिये।
इस अवसर पर वनपरिक्षेत्र अधिकारी छुईखदान दिलीप बंजारी, डिप्टी रेंजर राजकुमार तिवारी,सत्येन वर्मा, ग्रामीणजन व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.