भाटापारा :- एनएसयूआई भाटापारा कार्य विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा नेताओ पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार से ढाई साल पूरे होने पर हिसाब मांगना हास्यास्पद है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा जनता से किए गए वादों को पूरा किया गया है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊचाईया हासिल कर रहा है, जिसके कारण आज छत्तीसगढ़ में भाजपा मुहविहीन हो गई है।भाजपा नेता अनाप-शनाप बयानबाज़ी कर रही है।

एनएसयूआई भाटापारा कार्य विधानसभा अध्यक्ष शादाब जालीयावाला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के चहुमुखी विकास के लिए ढाई साल में कई बड़े फ़ेसले किए गए।लोगों की छोटी-छोटी बुनियादी समस्याओं का निपटारा किया गया।किसानो. युवाओं.मज़दूरों समते स्वहारा वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाए बनी गई है।इन कायों को छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है।जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार का गठन हुआ है तब से छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है,किसानो की क़र्ज़ माफ़ी,25 सो रुपए समर्थन मूल्य में धान ख़रीदी, हाफ़ बिजली बिल, शिक्षा कर्मियों को नियमितीकरण,राजीवगांधी किसान योजना , तेंदूपत्ता के प्रति मानक बोरा 25 सो बढ़ा कर 4 हज़ार प्रति मानक बोरा, गोठान योजना, महतारी दुलार योजना, यूवाओ को रोज़गार,मज़दूरों को काम,महिलाओं की सुरक्षा जेसे बहुत से जनकल्याणकारी कार्य योजना को सुचारु से लागू करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार लोगों को विस्वास पर खरा उतरी है, शादाब जालीयावाला ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को 15 साल के कुशासन को भी देखा है। 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में बड़े-बड़े घोटाले ओर कांड हुए जेसे गर्भाशय कांड, गोशाला कांड पेधारोपण घोटाला, राशन कार्ड घोटाला,आंख फ़ोड़वा कांड, प्रियदशनी बैंक घोटाला,झीरम घाटी कांड,खाद बीज घोटाला,शिक्षकर्मी भर्ती घोटाला, नान घोटाला जेसे बड़े - बड़े घोटाले को जनता भूल नहीं पाई है।जीस विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को 15 साल सत्ता में बेठाया था,भाजपा ने उसी विस्वास का गला घोंट दिया। जनता के साथ विक्षसधात किया गया जिसके कारण अब जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदख़ल कर दिया, साल 2014 के चुनाव में भाजपा ने प्रति वर्ष दो करोड लोगों को रोज़गार देने का वादा किया था, 7 वर्ष की सत्ता में 14 करोड लोगों को रोज़गार मिलना था लेकिन हालत ये है की रोज़गार नही मिला, बल्कि करोड़ों लोग बेरोज़गार हो गए। हारएक नागरिक के खाते में 15 भी नही आए ओर विदेशी बैंक में जमा काला धान भी नही आया।महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दीं है, पेट्रोल-डीज़ल-रसोई गैस के दाम आसमान छु रहे है, भाजपा नेताओ को जनता से जुड़े इन सवालों का जवाब देना चाहिए , भाजपा के न्रियाकलापे से परेशान होकर जनता ने छत्तीसगढ़ से भाजपा को बेदख़ल किया था।अब देखते जाइये पूरे देश की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें
Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇
......
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.