दल्लीराजहरा- नगर के चिखलाकसा में हुए 20 फरवरी वासु पिल्ले आत्महत्या मामले में गृहमंत्रालय से जांच आदेश निकाला गया। जिसमे जीत गुहा नियोगी द्वारा 30 मार्च को पत्र लिखकर बताया गया था कि उनके द्वारा 22 फरवरी को स्थानीय श्रमबिन्दु अखबार में पढ़ा गया था कि वासु पिल्ले आत्महत्या मामले में उनके पुत्र अजयन पिल्ले पर वार्डवासियों व नगर की जनता ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। जिसके कारण वासु पिल्ले ने तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। अखबार में आये खबर की सत्यता की जांच हेतु जन मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष जीत गुहा नियोगी द्वारा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को पत्र लिखकर जांच के लिए पत्र दिया गया था। साथ ही उस पत्र में जीत गुहा नियोगी द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन व अजयन पिल्ले द्वारा सांठ गांठ कर हत्या को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया था व सच्चाई उजागर करने वाले स्थानीय श्रमबिन्दु पत्रकार पर प्राण घातक हमला करने वालो की निंदा करते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की थी। जो कि यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए गृहमंत्री द्वारा तत्काल जांच आदेश करते हुए पुलिस महानिदेशक, व दुर्ग रेंज आई. जी. विवेकानंद सिन्हा को पत्र लिखकर सत्यता सामने लाने कहा गया है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट
सभी जिलों में लिए संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है,
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.