*राजहरा बाबा सरोवर के पानी को दूषित होने से बचाने वार्ड पार्षद श्रीमती शिवांगी ध्रुव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
दल्लीराजहरा -दिनांक - 29 जून 2021 को नगर का एक मात्र तालाब राजहरा बाबा सरोवर हो रहा है
दूषित गोधन योजना के तहत नगर पालिका गोबर खरीद कर राजहरा बाबा तालाब से सटे स्थल पर संग्रहित कर रही है बरसात में वह गोबर बारिश के पानी के साथ सीधे तालाब में जा रही है जिससे राजहरा बाबा सरोवर का पानी दूषित होना शुरू हो चुका है जबकि वार्ड क्रमांक 01 व 02 की जनता तलाब के पानी का उपयोग वर्षों से करते आ रही है आज की स्थिती में तालाब के पानी से गोबर की बदबू आनी शुरू हो चुकी है वार्ड के कुछ लोगों के द्वारा तालाब में नहाने से खुजली व शरीर में दाने की शिकायत की जा रही है इस क्षेत्र में पीने योग्य पानी की भी कमी है आज भी यहाँ का एक हिस्सा कुएं की पानी का उपयोग पीने के लिए करते है तालाब के पानी का रिसाव कुएं में आने से कुँए के पानी का स्वाद भी पीने योग्य नही रह गया,
ऐसा लगता है कि नगर पालिका द्वारा गोधन योजना के लिए स्थल चयन में गलत निर्णय लिया गया है और ना तो इसमें वार्ड वासियों और नहीं वार्ड पार्षद से किसी भी प्रकार की सहमति ली गई थी जिसका परिणाम है कि आज लगभग पच्चास लाख रुपये से भी अधिक लागत से बना तालाब का पानी दूषित व बदबूदार होने की कगार पर पहुँच चुकी है।
इस विषय में पूर्व नगर पालिका अधिकारी से मौखिक चर्चा हुई थी उन्होंने आश्वस्त किया था कि गोबर ख़रीबी केंद्र को बहुत जल्द स्थान्तरित किया जाएगा पर अभी तक यह समस्या ज्यो की त्यों बनी हुई है बारिश का मौसम भी आ गई है तात्कालिक नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है अब देखना होगा कि लाखो की लागत से बने इस तालाब को और दूषित होने हेतु कब तक उचित उपाय किये जाते है
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.