महासमुंद 29 जुन 2021/जिलें के अंतर्गत आने वाले ग्राम अचानकपुर के किसान घनाराम दिवान पिता पीलाराम दीवान का दिनांक 22 दिसंबर 2020 को उन्होंने ने धान बेचा था। जिसका अभी तक उनके बैंक खाते में पैसा नहीं आ पाया है। सोसाइटी में जाने पर व्यवस्थापक एवं कार्यरत कर्मचारी ने बैंक खाते के लेन देन प्रकिया के पासबुक में एंट्री कराने के लिए बार बार बोलें जिसमें किसान ने हर बार अपने बैंक खाते का ब्यौरा सोसायटी वाले को दिया गया। उसके बाद भी उनके खाते में पैसा आज तक नहीं आया। सोसायटी वाले ने किसान कि बात ना सुनने पर इधर-उधर घुमा कर किसान को परेशान कर दिया था, तब जाकर के पीड़ित ने किसान नेता अशवंत तुषार साहू जी के पास गोहर लगाया। जिसमें किसान नेता ने डिप्टी कलेक्टर राजेंद्र नायक जी के पास किसानों कि हो रही समस्या से अवगत करा कर पीड़ित किसान को उनकी धान बिक्री कि राशि किसान के बैंक खाते में जमा कराने कि बात कही।
तत्पश्चात नायक जी ने किसान कि पीड़ा को समझते हुए अधिकारियों को फोन लगाकर उनके परेशानियां दूर करने के लिए कहा गया।
आज किसान नेता तुषार साहू के साथ नील कमल साहू , जानू साहू ,घना राम साहू , पीला राम दीवान ,कुबेर साहू , आशीष साहू आदि लोग उपस्थित रहे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.