रुकने का नाम नही ले रहा है पशु तश्करी
बालाघाट।लॉकडाउन में भी जोरों से चल रही पशु तस्करी कार्रवाई को लेकर पुलिस भी अनजान.. मुखबिर से मिली सूचना की माने तो मलाजखंड , मोहगांव, लोरा, सीतापुर एवं जानपुर में बेखौफ होकर स्थानीय पशु तस्करों के द्वारा पशु तस्करी की जा रही है तथा छोटे छोटे व्यापारी किसान लोगों से भी पशु खरीद कर पशु तस्करी की जा रही है जिस पर कभी भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती पुलिस वाले को सूचना देने पर भी अनदेखा कर दिया जाता है या फिर पुलिस वालों का इसे मौन समझा जाए l कुछ वर्ष पूर्व एक व्यक्ति पशु तस्करों के द्वारा पशुओं की दलाली करते करते कब पशु तस्करी की जाने लगी यह पता ही नहीं चल पाया लेकिन अब बेखौफ होकर इनके द्वारा खेती कृषि कार्य योग्य पशु की तस्करी इनके द्वारा की जाने लगी है सांची ही बैल बाजार के ठेके के आड़ में खुलेआम यह काम चल रहा है जिससे छोटे व्यापारी और किसान मर रहे हैं तथा सरकार की l पिछले वर्ष ही जिले के सत्तारूढ़ पार्टी के एक व्यक्ति का नाम आने से जिले भर में हड़कंप मच गया था और जिले की मंत्री द्वारा ऐसे पशु तस्करों के ऊपर रासुका के तहत कार्यवाही की बात की गई थी फिर भी पशु तस्करी का अड्डा कहे जाने वाला मोहगांव बाजार में खुलेआम पशुओं की खरीद फरोख्त करके ट्रकों से अन्य राज्यों को पशुओं को भेजा जा रहा है l कुछ वर्ष पूर्व पशु तस्कर मुख्य रूप से अशोक दास टांडिया उर्फ चीकू पशु दलाली करता था लेकिन पशु तस्करी की काली कमाई से करोड़ों के मालिक बन बैठा है आयकर विभाग के द्वारा इनकी संपत्ति की जांच कराई जाए तो आय का स्रोत बताते बताते इसकी औकात नप जाएगी फिर भी कई बार गुप्त रूप से सूचना देने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती l इनके करोड़ों के घर , लाखों की कारें , छत्तीसगढ़ में करोड़ों के प्लाट ,मोहगांव मुख्य मार्ग पर जमीन खरीद कर लाखों के घर इनकी संपत्ति की जांच जरूर होना चाहिए ताकि ऐसे सफेदपोश बनकर दंभ भरने वाले के काले कारनामों को लोग जान सके l साथ ही इनके द्वारा रेत की अवैध वसूली जहां कोई रेत का ठेका भी नहीं है साथ ही बैठकी बाजार मोहगांव ,मलाजखंड बिरसा मे छोटे छोटे व्यापारियों से अवैध रूप से बाजार ठेके की आड़ में वसूली की जाती है जिस पर भी कार्रवाई की जाना चाहिBए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके l वही मुखबिर के द्वारा नाम गुप्त रखने की बात कही और वहीं कार्यवाही कराने को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को कहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.