Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 3, 2021

भाजपा मंडल अध्यक्ष निजाम सिंह मंडावी व भाजपा मंडल साल्हेवारा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ द्वारा अनुविभागीय अधिकारी को पटवारी कार्यालय साल्हेवारा के माध्यम से निम्न बिंदुओं व विषय पर ज्ञापन सौंप कर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की व विरोध दर्ज किया गया

 साल्हेवारा:--जिला भाजपा के निर्देशानुसार दिनांक 1 जून दिन मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष निजाम सिंह मंडावी व भाजपा मंडल साल्हेवारा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ द्वारा अनुविभागीय अधिकारी को पटवारी कार्यालय साल्हेवारा के माध्यम से निम्न  बिंदुओं व विषय पर ज्ञापन सौंप कर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की व विरोध दर्ज किया गया


विषय- अघोषित विधुत कटौती को रोकने एवम किसानों को पंप कनेक्शन हेतु सब्सिडी दिये जाने बाबत।

महोदय,

जैसा  कि आये दिनों पूरे जिले में यह बात सर्वत्र देखने मे आ रही है कि बिजली का बन्द हो जाना एक आम बात हो गई है ,भरी गर्मी में बिजली के जाने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो जा रहा है साथ ही लोगों के काम काज भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे है,15 सालों में बिजली कभी परेशान नही करती थी ,फिर इस तरह बिजली का निरन्तर जाना ,कंही ना कंही विभाग की लापरवाही एवम अक्षमता को प्रदर्शित करता है,इसी तरह किसानों को विधुत कनेक्शन हेतु राज्य सरकार जो सब्सिडी मिलती थी उसको भी नही दिया  जा रहा है,जिससे किसान नए कनेक्शन नही ले पा रहे है और बिजली कटौती से पंप भी नही चला पा रहे है,जिससे उनकी फसल बरबाद हो रही है अतः जिला भाजपा एवम मंडल भाजपा आपके माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी से निम्नलिखित मांग करती है,जो इस ज्ञापन के माध्यम से प्रस्तुत है-

1- अघोषित बिजली कटौती को तत्काल रोका जाए,आम जन को पूरे सप्ताह 24 घण्टे पहले की तरह निर्बाध बिजली प्रदान की जाए।

2-किसानों को बिजली कनेक्शन हेतु दी जाने वाली सब्सिडी तुरन्त जारी की जाए एवम उनको पंप चलाने हेतु अनवरत बिजली दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।

उचित पहल की आशा में यह ज्ञापन आपके सम्मुख है ,कार्यवाही नही होने पर विरोध किया जाएगा,जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर साल्हेवारा पटवारी कार्यालय में पटवारिद्वय ऐश्वर्य मिश्रा व विकल्प यदु के माध्यम से द्वारा अनुविभागीय अधिकारी छुईखदान के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन दिया गया।

कोविड 19 के दिशा निर्देश को ध्यान में रखते हुवे ज्ञापन सौंपते हुवे मण्डल अध्यक्ष निजाम सिंह मण्डावी, पराशर ठाकरे,संतोष ठाकुर,प्रह्लाद मरकाम,तुलसी यादव,रविशंकर मरकाम,भुवन मुंजारे,राजेश साहू,जगदीश पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad