रायपुर 12जुलाई 2021
सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में आज दिनांक 12 जुलाई 2021को जगन्नाथ यात्रा पर्व के अवसर पर रायपुर राजधानी में संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के कुशल नेतृत्व में पद अधिकारियों वा सदस्यों द्वारा सुपोषण अभियान के माध्यम से 193 वे दिन पूर्ण करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड झुग्गी बस्तियों के अलावा रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों में बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए आने वाले परिजनों सहित सैकड़ों लोगों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन, खीर, मौसमी फलों का वितरण किया गया साथ ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए आम जरूरतमंद लोगों को मास्क हाथ धोने के लिए साबुन सेनेटाइजर वितरित किए गए।
आजके इस मानवता के सेवाभाव मे अपना बहूमूल्य योगदान देने वाले संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन के साथ पंडित अनिल शुक्ल, जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, अरहम खान, रोहन पदमवार एवं संस्था के अन्य लोग उपस्थित थे।
*प्रेषक*
*जुबैर खांन मीडिया प्राभारी*






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.