गुण्डरदेही । शासकीय प्राथमिक शाला सिर्राभांठा में प्रधान पाठक रंजना मरकाम की उपस्थिति में सोमवार को समाजसेवी राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा शाला प्रांगण में फलदार व छायादार पौधा रोपण किया गया इस अवसर पर शाला के शिक्षक नरेंद्र कुमार ठाकुर नोकेश्वर साहू आंगनबाड़ी सहायिका व शिक्षिका इंदु बाई सिन्हा अमरिका यादव लक्ष्मीबाई सिन्हा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आमंत्रित सदस्य अमृतानंद सिन्हा व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव रूपचंद जैन उपस्थित रहे
समाजसेवी राजेश कुमार सिन्हा ने बच्चों की भविष्य की चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण बच्चों की पढ़ाई सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है शासन के द्वारा मोहल्ला क्लास ऑनलाइन क्लास व ऑफलाइन क्लास का जिक्र करते हुए अपने सुझाव व्यक्त करते हुए कहा कि ऑफलाइन ऑनलाइन व मोहल्ला क्लास लगाने के बजाय हमारे गांव में पर्याप्त भवन है । सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए स्कूल को खोला जाना ही बेहतर होगा ताकि बच्चो की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.