ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह
जगदलपुर /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में जगदलपुर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में दिनांक 10.07.2021 को बस्तर जिले में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान उडिसा नगरनार की ओर से एक वाहन चालक के द्वारा अपनी चार पहिया वाहन को तेजी से चलाकर लाते हुए आडावाल में दुकान को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर फरार हो गया था सूचना पर उक्त वाहन की तलाशी लेने पर जिसमें अवैध गांजा 72 किलोग्राम बरामद किया गया था। उक्त मामलें में अज्ञात आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध थाना बोधघाट में धारा 20(बी) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया था।
प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश शर्मा के मार्ग दर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में अनुसंधान कार्यवाही प्रारंभ किया गया। दौरान अनुसंधान के घटना कारित निशान डटसन वाहन के तलाशी के दौरान उक्त वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर रबेन्द्र सिंह निवासी बैनूर की संदेही के रूप में पहचान की गयी जिस संबंध में जिला नारायणपुर बैनूर में कार्यवाही हेतु टीम रवाना कर संदेही की घेराबंदी कर पकड़ा गया
जिससे पूछताछ पर अपना नाम रबेन्द्र सिंह निवासी बैनूर होना बताया एवं 10 जुलाई को उड़िसा की ओर से गांजा लाते हुए आडावाल में एक्सीडेंट कर फरार हो जाना स्वीकार किया है मामले में घटना कारित क्षतिग्रस्त निशान डटसन का क्र सीजी 21-एफ-0607, 72 किलीग्राम गांजा, 01 नग मोबाईल एवं अन्य दस्तावेज जप्त किया गया है। जप्तशुदा गांजे की अनुमानित किमत 3,60,000/- रूपये आंकि गयी है मामले में आरोपी रबेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है। कार्यवाही करने में सफलता हासिल किया गया है ।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी -
निरी0 - धनंजय सिन्हा,
उप निरी. - प्रमोद ठाकुर
सउनि0 - विश्वराज सोंलकी, सतीश यादव
प्र0आर0 - उमेश चंदेल, लवन पानीग्राही
आर0 - भीम सिंह मण्डावी, चंदन गोयल, रूपेश यादव



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.