Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 11, 2021

जिले के 21 हजार से अधिक किसानों को हुआ 49 करोड़ 86 लाख रुपये का कृषि ऋण वितरण।

 


सूरजपुर - 11 जुलाई 2021,  जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा जिले की आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से लगातार कृषि ऋण का वितरण किया जा रहा है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी गिरजा शंकर साहू ने बताया कि अब तक जिले में 21462 किसानों को 49 करोड़ 86 लाख रुपये का अल्पकालीन कृषि ऋण जिसमें नकद ऋण,खाद बीज और वर्मी कम्पोस्ट खाद शामिल है। पिछले साल तक इसी अवधि में 19 हजार किसानों को 43 करोड़ का ऋण वितरण किया गया था इस लिहाज से पिछले साल की तुलना में इस साल 2 हजार से अधिक किसानों को 7 करोड़ रुपये का अधिक ऋण वितरण किया गया है। जिले में रासायनिक खाद का लक्ष्य 19000 मेट्रिक टन है जिसके विरुद्ध 14955 टन (79प्रतिशत) तथा भंडारण के विरुद्ध 12784 टन (86प्रतिशत) खाद का वितरण किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से विक्रय किया जा चुका है इसी प्रकार राज्य बीज निगम से प्राप्त 4846 क्विन्टल धान बीज के विरुद्ध 2545 क्विंटल धान बीज का वितरण किया जा चुका है।
जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अभी लगातार यूरिया,डीएपी तथा एनपीके की रैक लगातार लग रही हैं तथा यथासंभव जिले में जुलाई माह के अंत तक सभी प्रकार की खाद का शत प्रतिशत भंडारण कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad