Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 11, 2021

कलेक्टर के पहल से कुबेरपुर बिलारी पहरी में लगा ट्रांसफार्मर....... ग्राम वासियों ने कलेक्टर एवं विद्युत यांत्रिकी विभाग किया आभार प्रकट।




सूरजपुर -11 जुलाई 2021,  कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने विगत दिनों ओड़गी विकासखंड के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के ग्राम वासियों से विभिन्न समस्याओं से रूबरू हुए थे। ग्राम पंचायत कुबेरपुर के मेन रोड बिलारीपारा में सौभाग्य योजना अंतर्गत विद्युत पोल लगा था तथा विद्युत पोल लगे 3 वर्ष बीत चुके थे लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगने से विद्युत सप्लाई नहीं हो पा रहा था। जब ग्राम वासियों को कलेक्टर के बिहारपुर क्षेत्र का दौरा कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त हुई तब ग्रामीण जनों ने कलेक्टर से बिलारी में विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी। 




जिसे कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए विद्युत यांत्रिकी मुख्य कार्यपालन अभियंता को ट्रांसफार्मर लगाने निर्देशित किया था। विद्युत यांत्रिकी मुख्य अभियंता ने कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए कुबेरपुर के बिलारीपारा में ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया है। जिससे क्षेत्र में बिजली की उपलब्धता निर्बाध रूप से हो रहा है। ग्रामीण जनों ने बिजली लाइन एवं ट्रांसफार्मर की उपलब्धता से गांव में रोशनी प्राप्त हो रही है इसके लिए उन्होंने कलेक्टर एवं विद्युत यांत्रिकी विभाग को आभार प्रकट किया है।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad