रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
बिलासपुर में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा अपनी पदस्थापना के बाद से लगातार पूरे जिले में पुलिसिंग और थानों की स्थिति तथा व्यवस्था को आदर्श बनाने में लगे हुए हैं। इस सिलसिले में आज रविवार को रतनपुर थाने का निरीक्षण किया आपको बता दें कि बिलासपुर एसपी दीपक झा ने 6 जुलाई को पदस्थापना ली थी इसी क्रम में आज उन्होंने मां महामाया की नगरी रतनपुर के थाने का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उन्होंने रतनपुर थाने के कामकाज की समीक्षा की और वहां पदस्थ अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.