सूरजपुर - 15/07/2021, शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन सूरजपुर में केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किए जाने का स्वागत करते हुए राज्य सरकार से प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों को 1 जुलाई 2021 से 28% महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग छत्तीसगढ़ शासन से की है अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन सूरजपुर के संयोजक अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि राज्य के कर्मचारियों को वर्तमान में 12% महंगाई भत्ता मिल रहा है। जबकि केंद्र सरकार के कर्मियों को 17% महंगाई भत्ता मिल रहा है। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का कोरोना कॉल में फ्रिज मंगाई भत्तो की जनवरी 2020 का 4% जुलाई 2020 का 3% तथा जनवरी 2021 का 4% देय महंगाई भत्तो को एकमुश्त 11% महंगाई भत्ता देने की घोषणा कर दी है जबकि राज्य के कर्मचारियों की जुलाई 2019 से महंगाई भत्तो की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है जिससे प्रदेश की 600000 (छः लाख) कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है अशोक उपाध्याय ने बताया कि जन घोषणा पत्र 2018 में कहा गया है कि जब केंद्र सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाएगा राज्य सरकार भी महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी करेगी किंतु पिछले 2 वर्षों से इसका पालन नहीं किया गया यही नहीं लिपिकों के वेतन विसंगति अथवा पुरानी पेंशन पर भी कार्यवाही नहीं हो सकी है। फेडरेशन के संयोजक अशोक उपाध्याय, मार्गदर्शक शेष नारायण शर्मा एवं फेडरेशन के सभी घटक संघों ने कहा है कि यदि राज्य सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता के किस्तों का समय पर भुगतान नहीं करती है तो राज्य के अधिकारी कर्मचारी, अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.