देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 08 जुलाई 2021-बेमेतरा शहर मे नागरिकों/पाठकों की सुविधा के लिए पुस्तकालय का निर्माण किया जायेगा इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 32 लाख रुपये मंजूर किये गये है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को इसका प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश मंगलवार को आयोजित समय सीमा की बैठक मे दिए। जिलाधीश ने जिला सहकारी केन्दीय बैंक के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि सहकारी बैंकों मे किसानों को अनावश्यक इन्तजार न करवाते हुए प्राथमिकता से उनका कार्य करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
अन्य सभी बैंक प्रबंधकों को भी किसानों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए कार्य करने निर्देशित किया गया। जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों मे जन्म-मृत्यु पंजीयन सुनिश्चित करने जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी को निर्देश दिए। उद्यानिकी विभाग हेतु जिला कार्यालय भवन सह प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 30 डिसमील भूमि की मांग की गई है। नायब तहसीलदार बेमेतरा द्वारा कन्तेली मे प.ह.नं. 48 स्थित भूमि का चिन्हांकन किया गया है। नायब तहयीलदार द्वारा 16 जुलाई तक दावा आपत्ती आमंत्रित किया गया है। कलेक्टर द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को अपने कार्यालय के आस-पास स्थित खाली जगह पर पौधारोपण करने निर्देशित किया गया।
देव यादव
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.