देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 08 जुलाई 2021-महिला एवं बाल विकास विभाग की महती योजना वजन त्यौहार विगत वर्षाें की तरह इस वर्ष भी 16 जुलाई तक मनाया जा रहा है। जिले मे कलस्टरवार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम मे वजन त्यौहार के प्रथम एवं द्वितीय दिवस जिसमें परियोजना नांदघाट के अन्तर्गत सेक्टर कुंरा एवं आ.बा. केन्द्र मेहना, आंगनबाड़ी केन्द्र कान्हरपुर, भीखमपुर एवं डंगनिया मे भी वजन त्यौहार आयोजित किया गया जिसमे 0 से 5 वर्ष तक के सर्वेक्षित बच्चों का वजन लिया गया
जिसमें कुल बालक 270 एवं बालिका 252 थी, जिसमें 02 बच्चें गंभीर श्रेणी मे पाये गये। साथ ही किशोरी बालिकाओं का वजन, ऊंचाई लेकर बाॅडी मास इंडेक्स (बीएमआई) निकाला गया एवं हिमोग्लोबीन टेस्ट के लिए निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र मे भेजा गया। कुपोषण का आंकलन हेतु इलेक्ट्राॅलिक मशीन, शाल्टर वजन मशीन, उंचाई मापक यंत्र, स्टेडियोंमीटर, लंबाई मापक यंत्र, इन्फेन्टोमीटर का प्रयोग कर वजन चार्ट पर अंकित कर कुपोषण स्तर का पता लगाया गया।
पूर्व मे ही प्रचार-प्रसार होने के कारण गांव के लोगों ने अपनी भागीदारी पूर्णतः निभाई मितानीन एवं जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग रहा। परियोजना अधिकारी नांदघाट शिल्पा तिवारी एवं सुपरवाईजर रानू मिश्रा द्वारा चिन्हांकित गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र बेमेतरा (एनआरसी) मे भर्ती करने हेतु पालकों को समझाईश भी दी गई और उन्हे प्रेरित किया।
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.