Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 25, 2021

महासमुंद प्रदीप कन्हेर एनसीसी ऑफिसर की 3 माह की ट्रेनिंग हेतु आर्मी ट्रेनिंग कैम्प कामठी रवाना



 महासमुंद 25 जुलाई 2021/ शास महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के एनसीसी यूनिट के केयर टेकर व सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र श्री प्रदीप कन्हेर एनसीसी ऑफिसर की ट्रेनिंग एएनओ  पीआरसीएन कोर्स हेतु आज दिनांक 25 जुलाई को कामठी (महाराष्ट्र) रवाना हुए। यह ट्रेनिंग कैम्प 26 जुलाई 2021 से 23 अक्टूबर 2021 तक संचालित होना है।उनकी रवानगी के अवसर पर महाविद्यालय में विदाई व शुभकामना समारोह का आयोजन किया  गया।  ट्रेनिंग कैम्प के लिए रवाना होने से पूर्व कैडेट्स के द्वारा पायलेटिंग कर श्री प्रदीप कनहेर को महाविद्यालय के समारोह कक्ष लाया गया।  तत्पश्चात महाविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर श्री प्रदीप कन्हेर व उनके परिजनों का स्वागत सत्कार  किया तथा ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक संम्पन करने हेतु सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित की। डॉ आर के देवांगन ने एनसीसी में इस ट्रेनिंग के महत्व को बताने के साथ जिले ही नही अपितु बटालियन की शान बढाने हेतु कन्हेर सर का आह्वान  करते हुवे उन्हें शुभाशीष प्रदान किया। डॉ अनुसुइया अग्रवाल मेडम ने श्री प्रदीप कन्हेर के विनम्र स्वभाव व उनकी क्षमताओं को उजागर करते हुये आशीर्वचन दिया। श्री मनोज शर्मा के द्वारा एनसीसी के सीनियर अंडर ऑफिसर के रूप में इस तरह के अपने ट्रेंनिग कैम्प के अनुभव को साझा करते हुवे उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी ।कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश शर्मा के द्वारा किया गया ।



 इस अवसर पर प्रदीप कन्हेर के माता-पिता, भाई भाभी,  डॉ अनुसुइया अग्रवाल प्राद्यापक एवं विभागाध्यक्ष हिन्दी, डॉ आर के देवांगन प्रभारी प्राचार्य माता कर्मा कन्या महाविद्यालय , डॉ रीता पांडेय, डॉ मालती तिवारी, श्री एम एस वर्मा, श्री सी खलखो, अजय कुमार राजा , श्रीमती राजेश्वरी सोनी, श्रीमती सीमारानी प्रधान , श्री मनोज शर्मा, श्री एस आर मन्नाडे, श्री भूषण साहू, श्री एस आर मानकर, श्री वेद देवांगन, श्री उदयन भारती, परवीन करीम, प्राची गुप्ता, गुप्तेश नामदेव,श्री राकेश जांगड़े, श्री रोहित कन्नौजे, श्री मुकेश पेंदारिया,श्री तारेण बंजारे, एनसीसी के सीनियर अंडर ऑफिसर व कैडेट्स उपस्थित थे ।




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad