मोहम्मद अजहर हन्फी की रिपोर्ट
गिधपुरी:- पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आई.के. एलेसेला के द्वारा अवैध जुआ, सट़्टा, शराब कारोबारियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने निर्देश जिला के सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है। जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल एवं उप पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार सिद्वार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिधपुरी उप निरीक्षक एम.एस.कंवर के नेतृृत्व में दिनांक 08.07.2021 को मुखबीर सूचना पर ग्राम खपरी मेन रोड पुलिया के पास आरोपी 01. तरूण रात्रे पिता हेमु रात्रे उम्र 20 साल साकिन तमोरी एवं 02. तारण दास ढीढी पिता शोभाराम ढीढी उम्र 33 साल साकिन गिधपुरी थाना गिधपुरी द्वारा अपने मोटर सायकल बजाज सीटी 100 क्रमांक CG 22 K 4478 मे अवैध रुप से शराब बिक्री करने शराब परिवहन करते पकडा गया।
आरोपी के कब्जे से एक काले रंग के पिट़ठू बैग में 72 पौवा देशी मदिरा मशाला प्रत्येक 180-180 एम एल वाली जुमला शराब 12.960 बल्क लीटर कीमती 6480 रूपये एवं एक मोटर सायकल बजाज सीटी 100 कीमती 30000 रूपये जुमला कीमती 36480 रूपये को वजह सबूत जप्त किया गया है। आरोपी का कृृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 08.07.2021 के क्रमशः 10.50, 10.55 बजे विधिवत गिर0 किया गया। मामला अजमानतीय होने से ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय बलौदाबाजार पेश किया गया है। उक्त प्रकरण में प्र आर 206 नरेन्द्र ठाकुर, आरक्षक 357,778,834, महिला आरक्षक सुनीति निषाद का विशेष योगदान रहा।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.