Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 8, 2021

फायलेरिया से बचाव हेतु 19 से 24 जुलाई तक होगा सामूहिक दवा सेवन, अंतर्विभागीय समन्वय पर जोर देनें कलेक्टर ने दिए निर्देश



मोहम्मद अजहर हन्फी की रिपोर्ट 

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (8 जुलाई 2021):- वर्ष 2025 तक राज्य सहित जिले में भी फ़ायलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में सामूहिक दवा सेवन गतिविधि हेतु सूक्ष्म कार्ययोजना बना के विभिन्न विभागों का आपसी समन्वय आवश्यक है। उक्त बात जिला कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने राष्ट्रीय फ़ायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की ऑनलाइन बैठक में 19 जुलाई से शुरू हो रहे सामूहिक दवा सेवन गतिविधि के लिए निर्देश देते हुए कहा।श्री जैन दवा सेवन गतिविधि का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु ग्राम स्तर पर नारे लेखन ,पोस्टर ,पाम्पलेट जैसी प्रचार –प्रसार गतिविधि पर भी ध्यान दिया जाए एवं हर सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारियों के लिए दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि कोई भी छूटने न पाए। उन्होंने मैदानी अमले के लिए इस बाबत समय पर प्रशिक्षण की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए एवं अभियान की सतत रूप से मानिटरिंग के लिए भी निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त पंचायत,शिक्षा,महिला बाल विकास के विभाग प्रमुख सहित आईएमए के प्रतिनिधि भी जुड़े रहें। बैठक में सामूहिक दवा सेवन गतिविधि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया की जिले में इस वर्ष 19 जुलाई से 24 जुलाई तक सामूहिक दवा सेवन गतिविधि”एवं कृमि मुक्ति दिवस’ चलेगा जिसके तहत लक्षित वर्ग को निर्देशानुसार डीईसी एवं एल्बेन्डाजोल दवा का सेवन करवाया जायेगा।

        सीएमएचओ ने बताया की बलौदाबाज़ार जिले में एक रैंडम साईट में माइक्रो फ़ायलेरिया दर एक से अधिक पाई गई है जिसका मुख्य कारण जिले में सामूहिक दवा सेवन में समुदाय के द्वारा दवा का सेवन न किया जाना है। ऐसे में इस बार दल द्वारा सभी योग्य व्यक्तियों को अपने समक्ष दवा सेवन कराया जाना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि,विगत वर्ष पूरे राज्य में लिम्फी डिमा जिसे सामान्य बोल चाल की भाषा में हाथी पाँव कहा जाता है। इसके कुल 5017 केस थे जबकि जिले में यह 286 था इसी प्रकार राज्य में हाइड्रोसिल के 5657 प्रकरण एवं जिले में 267 केस दर्ज किये गए हैं।यह रोग क्यूलेक्स नामक मच्छर से होता है जो गंदे पानी में पनपता है। 6 दिन तक चलने वाली गतिविधि में प्रथम दिवस अर्थात 19 जुलाई को हर आंगनवाडी केंद्र ,सीएचसी,पी एच सी में बूथ का आयोजन किया जायेगा इसके पश्चात 20 से 22 जुलाई तक टीम द्वारा गृह भ्रमण कर दवा सेवन करवाया जायेगा जबकि 23 एवं 24 जुलाई को मॉप अप राउंड के माध्यम से छूटे हुए लोगों तक पहुंचा जायेगा। इस गतिविधि को अच्छी तरह से सम्पादित करने हेतु जिले में कुल 2807 दल गठित किये गए हैं जिसमें मितानिन,आंगनवाडी कार्यकर्त्ता एवं स्वास्थ्य कर्मचारी सम्मिलित हैं।यह दवा एक वर्ष से कम आयु के बच्चे ,गर्भवती महिलाओं,अति वृद्ध एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को नहीं दी जानी है।



सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309






जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇


......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad